Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली की पद्धति:अरुण ग्रोवर

Updated on Saturday, August 08, 2026 16:52 PM IST

पंचकूला, 08 अगस्त (तानिया रोहिल्ला)। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित अमरटैक्स परिसर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ अमर टैक्स ग्रुप के चेयरमैन अरुण ग्रोवर ने रिबन काटकर किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआईए डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग तथा मुख्य चिकित्सक के तौर पर डॉ. धवल जी मकवाना मौजूद रहे। शिविर की अध्यक्षता अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की।


एनआईए का आयुर्वेद चिकित्सा जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य:डॉ. गौरव गर्ग
प्रयोग फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना:संजीव शर्मा
एनआईए पंचकूला के चिकित्सा शिविर में 150 से ज्यादा लोगों की जांच, निशुल्क दवाइयां वितरित


अमर टैक्स ग्रुप के चेयरमैन अरुण ग्रोवर ने कहा कि भारत की प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए भी प्रेरित करती है। आयुर्वेद शरीर और मन के संतुलन पर आधारित चिकित्सा पद्धति है, जो बीमारी के मूल कारण को समझकर उपचार पर जोर देती है। उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कर्मियों को आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन के लिए जीवन शैली को बदलने के साथ फास्ट फूड को छोडऩा और आयुर्वेद को अपनाना होगा।
प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि संस्था का प्रयास समाज के जरूरतमंद एवं विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है। एनआईए पंचकूला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के सहयोग से आयोजित निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराई जा रही है।  


संस्थान के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा, स्वास्थ्य संरक्षण और जन-जागरूकता को आमजन तक पहुंचाना है। संस्थान की ओर से समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में रोग के उपचार के साथ-साथ उसकी रोकथाम और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया जाता है।


शिविर में पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, आंख, कान, नाक, शुगर, बीपी, बुखार, जुकाम, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 150 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
इस अवसर अमर टैक्स ग्रुप से वरुण ग्रोवर, शिवम ग्रोवर, प्रेश ग्रोवर, दीपिका, निर्मला एवं सुनील, प्रयोग फाउंडेशन की प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल, महिला विंग अध्यक्ष सीमा गुप्ता, हरमन रेखी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, नर्सिंग ऑफिसर दुष्यंत लवानिया, इंटर्न डॉ. श्रेया, फार्मासिस्ट कुलप्रीत सैनी, एंबुलेंस ड्राइवर हरीश शर्मा, एमटीएस अंशुल और सुरक्षा कर्मी मस्तान अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X