Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस

Updated on Monday, August 03, 2026 17:45 PM IST

गुरुग्राम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही बादशाहपुर, सोहना और पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गई।
बैठकों में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की संरचना को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ पर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाला सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करना है।

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को जवाब देना होगा : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों से परेशान है। कांग्रेस इन सभी जनसरोकारों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और भाजपा सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगी। इससे पूर्व रविवार देर शाम गुरुग्राम शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

 

प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि संसद केवल सरकार की बात रखने का मंच नहीं, बल्कि देश की जनता की आवाज़ और लोकतांत्रिक असहमति की सर्वोच्च संस्था है। संसद के मौजूदा मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जिस प्रकार लगातार टकराव की स्थिति बन रही है, वह स्वस्थ संसदीय लोकतंत्र के हित में नहीं है। सरकार और लोकसभा में सत्तापक्ष की यह जिम्मेदारी है कि विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले और सदन सार्थक चर्चा एवं संवाद के साथ चले। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के करोड़ों मतदाताओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि नेता प्रतिपक्ष महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखना चाहते हैं तो संसदीय नियमों और परंपराओं के अनुरूप उन्हें पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। सरकार को यह समझना होगा कि असहमति लोकतंत्र की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं, लेकिन संसदीय लोकतंत्र में दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है।

 

संजय दत्त ने सांसद पप्पू यादव की प्रेस वार्ता के दौरान हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जनता का विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव संसद की गरिमा, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की पक्षधर रही है। सदन में बहस हो, सवाल पूछे जाएं, सरकार जवाब दे और विपक्ष अपनी बात रखे, यही संसदीय व्यवस्था की मूल भावना है। केवल संख्या बल के आधार पर विपक्ष की आवाज़ को नजरअंदाज करने की कोई भी प्रवृत्ति लोकतंत्र को कमजोर करेगी। सरकार को टकराव के बजाय संवाद और सहमति का रास्ता अपनाना चाहिए।

प्रभारी संजय दत्त ने देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों परिवारों के घर, खेत और आजीविका बर्बाद हो गई है तथा अनेक लोग राहत शिविरों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में केंद्र सरकार को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाने चाहिए थे, लेकिन उसकी संवेदनशीलता और तत्परता अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राजनीति नहीं, बल्कि पीड़ितों की तत्काल सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। केंद्र सरकार को प्रभावित राज्यों के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता जारी कर राहत, पुनर्वास और मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों जैसे मूलभूत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग बढ़ती महंगाई के बोझ से दबे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार पर अधिक ध्यान दे रही है। कांग्रेस आमजन से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर ऊंचा किया है। प्रदेश सरकार को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सरकारी नौकरी, सम्मानजनक पद तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करनी चाहिए, ताकि प्रदेश के अन्य युवा भी खेलों के प्रति प्रेरित हों और हरियाणा खेलों में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत बना सके।

इस अवसर पर गुड़गांव ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज डावर, गुड़गांव शहरी अध्यक्ष वर्धन यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, प्रदेश महिला कांग्रेस चेयरपर्सन पर्ल चौधरी, मोहित ग्रोवर, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X