Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

पीएम के ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ की साझीदार बनी सुपवा

Updated on Sunday, August 02, 2026 18:21 PM IST

मिनी ऑडिटोरियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री के साथ जुड़ा सुपवा परिवार।

2 अगस्त 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए गए ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ की साझीदार बनी। पीएम द्वारा देशव्यापी अभियान शुरू करने के दौरान सुपवा परिवार प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा। इस दौरान कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि नशा किसी भी इंसान, समाज व राष्ट्र के लिए नासूर है। इसलिए इसका त्याग करना बेहद जरूरी है।

पीएम के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने के लिए सुपवा में विशेष इंतजाम किए गए। फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी स्थित मिनी ऑडिटोरियम की स्क्रीन को दिल्ली में आयोजित पीएम के मुख्य कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, सभी फैकेल्टी के एफसी, फैकेल्टी सदस्य, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही देश भर में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ लॉन्च करने की घोषणा की, उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभियान को सफल बनाने में अपनी हरसंभव सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया।

कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि हमारे समाज में नशे को हमेशा बुराई के रूप में देखा गया है। हमारे संतों ने, गुरुओं ने हमें इससे बचने के लिए चेताया। डीएलसीसुपवा उस धरती पर है, जहां आर्य समाज का व्यापक प्रभाव रहा है। इस धरती पर नशे के खिलाफ खूब मुहिम चली हैं। अब पीएम ने जिस तरह से देश भर में शुरुआत की है, निश्चित रूप से उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। डॉ आर्य ने कहा कि नशे की लत लगने के बाद भी इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए इच्छाशक्ति का मजबूत होना बेहद जरूरी है। समाज का सहयोग, योग व ध्यान मुद्रा से नशे के खिलाफ हमारे अंतर्मन को ताकत मिलती है। इसलिए एक बार ठान लेंगे तो फिर नशे को जीवन में कभी पास भी नहीं आने देंगे।

डॉ आर्य ने कहा कि छात्रों को नशे से बचाने की नैतिक जिम्मेदारी उनके गुरुजनों की है, क्योंकि कोई भी छात्र अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय अपने घर-परिवार के मुकाबले गुरुजनों की संगत में ज्यादा बिताता है। गुरुजनों को स्वयं आगे आकर अपने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए। उनकी काउंसलिंग करके उन्हें ऐसा करने से रोका जा सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए अभियान में नशे के खिलाफ खड़ा होना हमें आत्मसंतुष्टि भी प्रदान करेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X