Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

छात्रों के संघर्ष ने झुकाई सरकार, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तक कांग्रेस की लड़ाई रहेगी जारी : सुधा भारद्वाज

Updated on Monday, July 27, 2026 19:38 PM IST

पंचकूला हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देशभर के छात्रों के शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और निरंतर संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और छात्रों की आवाज़ को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। जब संघर्ष सत्य और जनहित के लिए होता है, तो अंततः सत्ता को जनता के प्रति जवाबदेह होना ही पड़ता है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक शुरुआत है। देश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त गंभीर खामियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार को अब ठोस और व्यापक कदम उठाने होंगे। उन्होंने मांग की कि NEET, CBSE तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और प्रभावित छात्रों को न्याय सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ती रही है। लाखों छात्रों ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद की, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को आखिरकार जवाबदेही स्वीकार करनी पड़ी।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल किसी एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाना है। इसके लिए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, परीक्षा माफिया पर प्रभावी अंकुश, संस्थागत जवाबदेही और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु मजबूत व्यवस्था लागू करना समय की मांग है। कांग्रेस तब तक अपना संघर्ष जारी रखेगी, जब तक प्रत्येक छात्र को न्याय और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की गारंटी नहीं मिल जाती।
उन्होंने कहा, "हार तभी होती है जब संघर्ष छोड़ दिया जाए, लेकिन जीत उसी की होती है जो अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा रहता है।" यह जीत उन सभी छात्रों, युवाओं और परिवारों को समर्पित है जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया। साथ ही यह उन 21 बेटों-बेटियों की स्मृति को भी समर्पित है, जिन्होंने इस संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया। उनके नेतृत्व में चलाए गए "छात्रों की गूंज" अभियान ने देशभर के युवाओं की आवाज़ को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से पहुंचाया और सरकार पर जवाबदेही सुनिश्चित करने का दबाव बनाया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X