Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा विधान सभा में भाषिणी पर कार्यशाला आयोजित

Updated on Monday, July 27, 2026 18:24 PM IST

चंडीगढ़, 27 जुलाई: हरियाणा विधान सभा सचिवालय में सोमवार को केंद्र सरकार की राष्ट्रीय भाषा प्रौद्योगिकी पहल 'भाषिणी’ के उपयोग एवं एआई आधारित इंटरप्रेटेशन, ट्रांसस्क्रिप्शन, अनुवाद तकनीकों पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रकाशन, अनुवाद तथा नेवा शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भाषिणी प्लेटफॉर्म की विभिन्न सेवाओं तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिजीटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग और उनकी टीम ने विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा विधान सभा में क्षमता संवर्धन एक सतत प्रक्रिया है और यह कार्यशाला उसी निरंतर प्रयास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प के अनुरूप उभरती हुई डिजिटल एवं तकनीकी नवाचारों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

 

एआई आधारित इंटरप्रेटेशन, ट्रांसस्क्रिप्शन, अनुवाद तथा इनके प्रकाशन से विधान सभा की कार्यप्रणाली होगी अधिक सरल, तेज और प्रभावी : हरविन्द्र कल्याण


उन्होंने कहा कि भाषिणी के सहयोग से एआई आधारित अनुवाद एवं प्रकाशन की व्यवस्था विधानसभा की कार्यप्रणाली को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।  उन्होंने इस प्रणाली का संसद में उपयोग पर भी प्रस्तुति दी। यह पहल कागज आधारित व्यवस्था से डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ने तथा स्मार्ट विधान सभा के निर्माण की दिशा में एक और मजबूत कदम है। इससे कार्य की गति, सुविधा, खर्च में कमी और अभिलेखों के संरक्षण को नई शक्ति मिलेगी।


विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन का ज्ञान समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ होना चाहिए। विधान सभा की कार्यवाही एवं अन्य सामग्री को सरल और शीघ्र उपलब्ध कराना लोकतांत्रिक पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इससे जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों तथा शोधकर्ताओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधान सभा सचिवालय पूर्व में भी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता को लगातार सुदृढ़ करता रहा है और उन्हें विश्वास है कि भाषिणी पर यह पहल भी विधान सभा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी।

उन्होंने प्रकाशन, अनुवाद तथा नेवा शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग अपने दैनिक कार्यों में करें, ताकि नई तकनीकों का अधिकतम लाभ विधान सभा की कार्यप्रणाली में प्राप्त हो सके। सभी कर्मचारियों में कार्यशाला को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

इस कार्यशाला को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की मजबूत नींव के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है, किन्तु तकनीक के साथ मानवीय संवेदनशीलता, परिश्रम और सजगता की भूमिका सदैव सर्वोपरि रहेगी।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि सभी मिलकर सीखने की संस्कृति को आगे बढ़ाएं, नई तकनीकों को आत्मसात करें और हरियाणा विधान सभा को देश की अग्रणी डिजिटल विधानसभाओं में स्थापित करने के संकल्प को साकार करें। कार्यशाला को विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव, सचिव राजीव प्रसाद ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला के दौरान डिजीटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग ने भाषिणी की अवधारणा, कार्यप्रणाली तथा एआई आधारित भाषा तकनीकों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस दौरान डिजीटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के अन्य अधिकारियों ने भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से भाषिणी के द्वारा भारतीय भाषाओं के बीच संवाद को सरल, सहज एवं सुलभ बनाना तथा भाषा संबंधी बाधाओं को समाप्त करने की तरकीबें बताई। उन्होंने भाषिणी के माध्यम से अनुवाद, स्पीच से टेक्स्ट, टेक्स्ट से स्पीच सहित अनेक एआई आधारित भाषा सेवाओं की जानकारी दी।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X