Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी के विचार सेवा, संस्कार और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Sunday, July 26, 2026 19:34 PM IST

चंडीगढ़, 26 जुलाई (तानिया रोहिल्ला)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पानीपत जिले के इसराणा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-127 पर पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम मन की बात को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के स्वर्णिम अवसर पर देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचार सुनना गर्व, प्रेरणा का विषय है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर सकारात्मक प्रयास को देश के सामने लाकर लोगों को प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी के विचार सेवा, संस्कार, स्वावलंबन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग के सकारात्मक प्रयासों को देश के सामने लाकर लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने इसराणा के बूथ-127 पर देश के वीर सैनिकों और कार्यकर्ताओ के साथ सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सीतामढ़ी की अनूठी पहल का जिक्र करते हुए बताया कि सामूहिक प्रयासों से प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती का प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को प्लास्टिक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग और उसका वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कैच द रेन अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने तालाबों और जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश देकर जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। आज भारत का युवा खेल, विज्ञान, नवाचार और हर क्षेत्र में विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया, जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक नवाचार, जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के इन संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर समाज में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन किया और कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों का साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान, पंचायत समिति चेयरमैन हरपाल मलिक, जिला सचिव सतबीर पांचाल, ईश कुमार राणा, सुनील परढ़ाना, समुद्र जागलान, रविन्द्र कुसामड़, सरपंच नौरंग, कैप्टन प्रताप सिंह, सुबेदार मेजर डा. सतबीर सिंह सहरावत, सुबेदार अजीत कुंडु, सुबेदार शमशेर सिंह कुंडु, हवलदार रणबीर सिंह जागलान, हवलदार राजबीर जागलान, हवलदार हरकेश कुमार, हवलदार राजेंद्र सहित पूर्व सैनिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X