Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

छात्रों के संघर्ष और राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत का प्रतीक बना भिवानी का विजय मार्च : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Sunday, July 26, 2026 19:04 PM IST

भिवानी/चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज भिवानी में देशभर के छात्रों एवं युवाओं के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विशाल 'विजय मार्च' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत है। यह विजय उन लाखों विद्यार्थियों की आवाज़ की जीत है जिन्होंने अपने अधिकारों और न्यायपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार छात्रों के मुद्दों को देश की संसद से लेकर सड़कों तक मजबूती से उठाया। उनके दृढ़, निरंतर और निर्भीक नेतृत्व ने सरकार को जवाबदेह बनने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होने तक संघर्ष जारी रहेगा।


उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च केवल एक मंत्री के इस्तीफे का उत्सव नहीं, बल्कि देश के युवाओं की एकजुटता, लोकतंत्र की ताकत और न्याय की जीत का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी भविष्य में भी छात्रों, युवाओं और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी (शहरी) के अध्यक्ष प्रदीप गुलिया 'जोगी' एवं जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी (ग्रामीण) के अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में पूर्व सीपीएस राम किशन, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज

सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा साथियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर छात्रों के संघर्ष और न्यायपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की।

राव नरेंद्र सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी (शहरी) एवं भिवानी (ग्रामीण) की पूरी टीम, सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा भिवानी की जागरूक जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का संघर्ष शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X