Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

राजीव गांधी ने पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Saturday, July 25, 2026 19:08 PM IST

चरखी दादरी 25 जुलाई,(तानिया रोहिल्ला) गांव बेरला स्थित श्री गणपति वाटिका में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हरियाणा एवं जगा भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय "सर्वोदय संकल्प शिविर" में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति गांवों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने पंचायतों को अधिकार, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व तथा स्थानीय स्तर पर विकास की नई दिशा देने का काम किया। आज देश में मजबूत लोकतंत्र की जो बुनियाद दिखाई देती है, उसमें राजीव गांधी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा देश के  छात्रों, युवाओं और राहुल गांधी के संघर्ष को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, किसान, मजदूर, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाकर ही ग्रामीण भारत के समग्र विकास का सपना साकार किया जा सकता है।


रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्ता के केंद्रीकरण की नहीं, बल्कि अधिकारों के विकेंद्रीकरण की रही है। राजीव गांधी का सपना था कि गांव का विकास गांव की भागीदारी से हो और पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई बनें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर में संगठनात्मक मजबूती, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों तथा जनसेवा के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन फोम लाल फिरोजपुर, विजेंद्र सिंह नरवाल, उर्मिला धायल, डॉ. नरेंद्र संधू राष्ट्रीय प्रशिक्षक, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजेश श्योकंद, राजीव श्योराण, डॉ सविता श्योराण, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, डॉ मनीषा सांगवान, राजू मान, अमन डालावास, महेंद्र सोनी, काला बरवाला, यसपाल अहलावत, दलबीर गांधी, विजय पूर्व सरपंच काकड़ौली, जगबीर सिंह बेरला, रोहताश रोहिल्ला, पप्पू मिसरी, सोमबीर श्योराण, डॉ विजय मंदोला, सुनील दुरेजा, रामनिवास,  डॉ ओमप्रकाश, रणधीर घिकाड़ा, जगत सिंह, राजेश श्यामकलान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X