Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

कनाडा ने भारत से कोराेना व चीन की घुसबैठ पर जताई चिंता

Updated on Thursday, June 18, 2020 17:22 PM IST

मॉन्ट्रियल। भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की स्थिति पर चर्चा की। ट्रूडो ने पीएम मोदी को फोन किया था और वह भारतीय प्रधानमंत्री के साथ चीनी सैनिकों के साथ टकराव पर चर्चा करने वाले जी-7 राष्ट्र के पहले नेता हैं। कनाडा के पीएमओ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि "प्रधानमंत्रियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।"

2018 में वैंकूवर में एक वरिष्ठ हुवेई (Huawei) कार्यकारी को हिरासत में लेने के बाद से कनाडा भी चीनी आक्रमकता का सामना कर रहा है। इसके कारण बीजिंग द्वारा अनौपचारिक आर्थिक रुकावटों और एक पूर्व राजनयिक सहित दो कनाडाई लोगों की मनमानी गिरफ्तारी की गई, जिसमें राजनयिक को एक चीनी अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।

इस बीच, भारतीय बयान में एलएसी के साथ स्थिति से संबंधित बातचीत के किसी खंड का उल्लेख नहीं किया। ट्रूडो का फोन ऐसे समय में आया है, जब वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सीट के लिए कनाडा की उम्मीदवारी के समर्थन के लिए विभिन्न देशों के नेताओं से बात कर रहे हैं, जिसके चुनाव बुधवार को होने वाले थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित मैक्सिको, स्पेन, इथियोपिया, अंगोला आदि के नेताओं से भी संपर्क किया।

(SUBHEAD)

भारत का निर्वाचित होना लगभग तय है। ट्रूडो द्वारा भारत के समर्थन को सुरक्षित करने के लिए ट्रूडो द्वारा किया गया यह एक अंतिम प्रयास हो सकता है। दरअसल, नई दिल्ली आयरलैंड और नॉर्वे के साथ पारस्परिक व्यवस्था के तहत पहले ही सर्मथन की बात कर चुकी है और तब कनाडा इस चुनाव की दौड़ में शामिल भी नहीं हुआ था।

ट्रूडो की बातचीत के दौरान covid-19 महामारी पर भी चर्चा हुई क्योंकि ट्रूडो ने  "महामारी से लड़ने और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बहुपक्षीय संस्थानों सहित लगातार अंतर्राष्ट्रीय समन्वय की जरूरत पर जोर दिया है। भारतीय बयान में कहा गया है कि नेता इस बात पर सहमत थे कि दोनों राष्ट्र कोरोना के खिलाफ जंग में अच्छे के लिए एक ताकत हो सकते हैं।

पीएम मोदी ने कनाडा में फंसे भारतीयों को वापस भेजने की सुविधा देने के लिए कनाडा द्वारा प्रदान की गई सहायता की "गर्मजोशी से सराहना" की। वहीं, ट्रूडो ने भी भारत से कनाडाई नागरिकों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया में नई दिल्ली के सहयोग वापस लाने की प्रक्रिया में मदद की।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X