Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कोरोना योद्धाओं मदद को आगे आए के करण गिलहोत्रा फिर से भेजे जूस के ट्रक

Updated on Thursday, June 18, 2020 16:28 PM IST

फाजिल्का। पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से कोका कोला के सहयोग से कोविड-19 से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दिनों फाजिल्का जिले में 4 ट्रक एप्पल जूस वितरित करने के बाद अब फिर से दोनों संगठनों ने दो ट्रक एप्पल जूस जिला प्रशासन को कोरोना प्रभावितों और कोरोना योद्धाओं में वितरित करने के लिए चंडीगढ़ से भेजे हैं। यह सारे प्रयास पीएचडी चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चैप्टर के चेयरमैन एवं मूल रूप से फाजिल्का निवासी करण गिलहोत्रा की ओर से किए जा रहे हैं। वह पहले भी अपने संगठन के जरिये फाजिल्का के लिए कुछ न कुछ विशेष करते रहते हैं।
वीरवार को भेजे गए एप्पल जूस के ट्रकों को जिला प्रशासन की मार्फत वितरित करने के लिए जिले के डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू को भेंट किए गए। यह जूस जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से संचालित साढ़ी रसोई में भोजन के लिए आने वाले लोगों को मुहैया करवाया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन कोविड-19 में कोरोना महामारी से युद्ध लड़ रहे डाक्टरों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों व एनजीओ सदस्यों में वितरित किया जाएगा। डीसी श्री संधू ने इसके लिए करण गिलहोत्रा व पीएचडी चेंबर आफ कामर्स के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार प्रकट किया है। वहीं इस बारे में करण गिलहोत्रा ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा ही यही रहा है कि संगठन की मार्फत और सरकार के जरिये ज्यादा से ज्यादा लाभ वह अपने गृह क्षेत्र के लोगों को दे सकें, उन्होंने तो बस अपने लोगों के प्रति बनती जिम्मेवारी निभाई है और भविष्य में भी निभाते रहेंगे।

(MOREPIC1) 

उन्होंने कहा कि सारा उद्योग जगत यही प्रार्थना कर रहा है कि जल्द से जल्द पंजाब ही नहीं पूरे देश और विश्व में कोरोना के चलते बेपटरी हो चुकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आए और लोग पहले की तरह मिलजुल कर रहें। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक सुरेंद्र ठकराल हैप्पी, एडवोकेट सुभाष कटारिया, मनीष कटारिया, शशिकांत, सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी के कोषाध्यक्ष मनोज नागपाल, रेडक्रास सोसायटी के सचिव सुभाष अरोड़ा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X