Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

कार्यकर्ताओ संग भोजन करना सौभाग्य की बात - नायब सिंह सैनी

Updated on Tuesday, July 21, 2026 19:09 PM IST

पंचकूला, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कालका विधानसभा के पिंजौर मंडल के मानकपुर शक्तिकेंद्र पर आयोजित टिफ़िन बैठक में स्थानीय बूथ कार्यकर्ताओ, सरकारी योजना के लाभार्थियों के साथ सह भोज किया। इस मौके पर पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश मोंगा, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी, जिला आई प्रमुख करण जोशी, शक्ति केंद्र प्रमुख राम कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद गुलशन ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। टिफ़िन बैठक में अपना टिफिन लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओ और स्थानीय लाभार्थियों के साथ सामूहिक भोजन करना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।


मुख्यमंत्री ने पिंजौर में आयोजित टिफ़िन बैठक में कार्यकर्ताओ संग किया सहभोज

पंचकूला के सभी शक्तिकेन्द्रो पर टिफ़िन बैठक का आयोजन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित तमाम नेताओ ने की शिरकत

टिफ़िन बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओ के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करना है - अजय मित्तल    


उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 4729 शक्तिकेन्द्रो पर टिफ़िन बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा की बूथ कार्यकर्ताओ के साथ नियमित संवाद, बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओ के विचार को सुनना और उनके सुख-दुख में मज़बूती से खड़े रहना भाजपा की कार्यसंस्कृति है। उन्होंने कहा कि टिफ़िन बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओ के मध्य आत्मीयता का भाव बढ़ाने एवं बेहतर तालमेल बनाये रखना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओ से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, मन की बात कार्यक्रम, बूथ समिति संरचना सहित तमाम सांगठनिक विषयो पर चर्चा की। टिफ़िन बैठक के उपरांत एससी समाज के तमाम लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को हलवा खिला कर मुँह मीठा करवाया एवं सरकारी योजनाओ के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।  

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ कृष्ण बेदी ने सेक्टर 9, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महेशपुर, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेक्टर 21, एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली ने कुण्डी शक्तिकेंद्र पर आयोजित टिफ़िन बैठक में कार्यकर्ताओ संग सहभोज किया एवं सांगठनिक चर्चा की, इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल भी मौजूद रहे।

पंचकूला ज़िले के सभी शक्तिकेन्द्रो पर टिफ़िन बैठक के आयोजन के उपरांत जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने प्रदेश अध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा की ऐसे आयोजनों से संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती मिलती है, साथ ही कार्यकर्ताओ के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होता है।  

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X