Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Updated on Tuesday, July 21, 2026 19:07 PM IST

सोनीपत, 21 जुलाई।  भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को सोनीपत के मुरथल शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 34, 35, 36 और 37 के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अपने घर से टिफिन लेकर पहुंची और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन साझा करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हरियाणा के सभी 4,729 शक्ति केंद्रों पर एक साथ टिफिन बैठकों का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संपर्क बढ़ाना तथा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का निर्माण करना है।
टिफिन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की सभी बैठकों को नियमित रूप से सरल पोर्टल पर अपलोड करना है। साथ ही बूथ पालक, बूथ प्रमुख और बीएलए-2 का सत्यापन समय पर पूरा करें। उन्होंने सभी संगठनात्मक जानकारियां सरल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचाने, हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम और बूथ बैठकों का विवरण भी सरल पोर्टल पर अपलोड करने पर विशेष जोर दिया। डा. अर्चना गुप्ता ने हर बूथ पर बूथ रजिस्टर तैयार करने तथा युवा, महिला, किसान, एससी, ओबीसी, मन की बात, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और आईटी प्रमुख बनाने के कार्य को शीध्र करने की बात भी कही।


टिफिन बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता बढ़ाना तथा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का निर्माण करना है: डा. अर्चना गुप्ता

जब हम मिलकर एक ही थाली से भोजन साझा करते हैं तो वैचारिक जुड़ाव और अधिक मजबूत होता है: डा. अर्चना गुप्ता



कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राजनीति केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार की तरह मिलकर चलने और प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता से आत्मीय संवाद स्थापित करने का माध्यम है।  उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर एक ही थाली से भोजन साझा करते हैं, तो आपसी वैचारिक जुड़ाव और भी अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण, सक्रिय भागीदारी और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव होती है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि टिफिन बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता बढ़ाना तथा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का निर्माण करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की कॉलोनियों और गांवों में स्वच्छता, हरियाली और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाएं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है। देश आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है और रक्षा उपकरणों का निर्यात लगातार बढ़ा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण अन्न योजना और आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विकास ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हर घर गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, शौचालय निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मजबूत सड़क नेटवर्क, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, किसानों के हित में फैसले और तेज़ी से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रहरी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी भावना के साथ पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को निरंतर आगे रही है।
मुरथल शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक कुमार, उप शक्ति केंद्र प्रमुख धर्म वर्मा, बूथ नंबर 34 के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह, बूथ नंबर 35 के अध्यक्ष राजेश कुमार, बूथ नंबर 36 के ठेकेदार ठेकेदार, बूथ नंबर 37 के अध्यक्ष वजीर सिंह के अलावा जयपाल, मनबीर, सचिव विरेंद्र सिंह, सोनू वर्मा, मुकेश, नवीन कुमार, साहब सिंह, ओम प्रकाश, ऋतिक, विजेंद्र सैनी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X