Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

 *छात्रों की गूंज' करोड़ों युवाओं के न्याय का अभियान, शिक्षा व्यवस्था से माफिया राज खत्म कर पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग*

Updated on Sunday, July 19, 2026 18:06 PM IST

पंचकूला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रविवार को पंचकूला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य पर गहरी चिंता व्यक्त की।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और उनके परिवारों से जुड़ा सबसे बड़ा राष्ट्रीय संकट परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता का है। यह केवल रोजगार का नहीं बल्कि भारत के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के विश्वास का प्रश्न बन चुका है।
 
 *देश के युवाओं का भविष्य पेपर लीक माफिया के हवाले, भाजपा सरकार जवाब दे : राव नरेंद्र सिंह* 
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' उन लाखों छात्रों की आवाज़ है, जिनकी वर्षों की मेहनत भ्रष्ट व्यवस्था, पेपर लीक माफिया और सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ गई। इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से हुई तथा 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित विशाल युवा सभा ने देशभर के छात्रों को नई उम्मीद दी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देहरादून कार्यक्रम का सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब आत्महत्या करने वाली छात्रा रिया थापा के पिता ने अपनी बेटी की पीड़ा पूरे देश के सामने रखी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि उन लाखों परिवारों की त्रासदी है जिनके सपनों को भ्रष्ट व्यवस्था ने कुचल दिया।
 

उन्होंने आरोप लगाया कि आज भारत की परीक्षा प्रणाली में एक समानांतर भ्रष्ट तंत्र सक्रिय है, जिसमें पेपर लीक माफिया, दलाल, प्रिंटिंग नेटवर्क, ट्रांसपोर्ट चैनल तथा प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से मेहनती छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। ईमानदारी से पढ़ने वाला छात्र हार रहा है जबकि पैसे और प्रभाव के दम पर अपराधी व्यवस्था पर हावी हो रहे हैं।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक देशभर में 152 से अधिक बड़े पेपर लीक हो चुके हैं, जिनसे 7.5 करोड़ से अधिक छात्र एवं उनके परिवार प्रभावित हुए, लेकिन आज तक किसी भी बड़े दोषी को प्रभावी सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 9 करोड़ युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, जबकि केवल 6 लाख सरकारी पद उपलब्ध हैं। ऐसे में एक सामान्य युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम और लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अनिश्चितता, भ्रष्टाचार और मानसिक दबाव का सामना करने को मजबूर है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा को सेवा नहीं बल्कि वसूली का माध्यम बना दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों और उनके परिवारों पर हर वर्ष लाखों करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके बावजूद कोचिंग फीस पर जीएसटी लगाकर युवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाला गया है।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और आज मंत्रालयों से लेकर परीक्षा एजेंसियों, पेपर तैयार करने वालों, प्रिंटिंग प्रेस, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क तथा कुछ कोचिंग संस्थानों तक पूरा तंत्र माफियाओं के प्रभाव में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये लेकर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बेचे जाने की घटनाएं इस व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश करती हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा भी इससे अछूता नहीं रहा। वर्ष 2014 के बाद राज्य में न्यायिक सेवा, एचएसएससी, पुलिस भर्ती तथा बोर्ड परीक्षाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।
 
राव नरेंद्र सिंह ने प्रदीप मेघवाल, रुचि कुमारी, रितिक मिश्रा, कामाक्षी सहित उन सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने परीक्षा प्रणाली के भारी मानसिक दबाव और निराशा के कारण अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं बल्कि भ्रष्ट और असंवेदनशील व्यवस्था की विफलता है।
उन्होंने मीडिया से भी अपील करते हुए कहा कि छात्रों की वास्तविक समस्याओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया जाए, क्योंकि यह देश के भविष्य का प्रश्न है।
 
अंत में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस "पेपर लीक और शिक्षा माफिया राज" को स्वीकार नहीं करेगी। 
 
राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि केंद्र सरकार देश में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक सख्त और प्रभावी केंद्रीय कानून बनाए, परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करे तथा पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल माफियाओं, दलालों एवं उनके संरक्षण देने वालों के खिलाफ समयबद्ध जांच कर कठोर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्ट तंत्र से मुक्त कर युवाओं का विश्वास बहाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही सरकार उन सभी छात्रों को न्याय दिलाए जिनका भविष्य पेपर लीक और भर्ती घोटालों के कारण प्रभावित हुआ है।
 
कांग्रेस देश के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापक सुधार सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। 
उन्होंने कहा कि भारत की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पुनर्गठित करने का समय आ चुका है ताकि मेहनत करने वाले युवाओं को न्याय मिल सके और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हमेशा के लिए समाप्त हो।
 
इस अवसर पर स्थानीय विधायक चंद्रमोहन, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान तथा पूर्व मेयर रविंद्र रावल उपस्थित थे।
 
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X