Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

सोनम वांगचुक का संघर्ष देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की आवाज, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार तक कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी

Updated on Saturday, July 18, 2026 18:12 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान ने दिया है। ऐसे में बलपूर्वक कार्रवाई कर आंदोलन को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 19 दिनों से सोनम वांगचुक का अनशन केवल एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं है, बल्कि यह देश के लाखों छात्रों और युवाओं की उस पीड़ा का प्रतीक है, जो लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की खामियों और जवाबदेही के अभाव के कारण अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी पूंजी होता है। सरकार का दायित्व है कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। जब बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं, परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब सबसे अधिक नुकसान उन लाखों मेहनती विद्यार्थियों का होता है, जो वर्षों की मेहनत के बाद भी न्याय से वंचित रह जाते हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने तथा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, ताकि परीक्षा प्रणाली में जनता का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने युवाओं एवं छात्रों की आवाज उठाने के उद्देश्य से राजस्थान के कोटा से "छात्रों की गूंज" अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में बीते कल शुक्रवार को उत्तराखंड में भी उन्होंने छात्रों को के साथ संवाद स्थापित किया और पेपर लीक तथा अन्य विषयों पर छात्रों जागरूक किया।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले डेढ़ महीने से छात्रों और युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। जब तक पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक एवं स्थायी सुधार लागू नहीं किए जाते, तब तक कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

राव नरेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनशन समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी चिंता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की चिंता है। कांग्रेस पार्टी उनके भविष्य की सुरक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X