Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

सुपवा में 123वीं जयंती पर दादा लख्मी को किया याद

Updated on Wednesday, July 15, 2026 18:27 PM IST

डीएलसीसुपवा में दादा लख्मी चंद की 123वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नमन करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य।

15 जुलाई 2026, रोहतक। प्रसिद्ध सांग सम्राट, कवि व लोक कलाकार दादा लख्मी चंद की 123वीं जयंती बुधवार को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए दादा लख्मी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इन आयोजनों में सुपवा परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

- प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही लड्डू किए वितरित

- रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

डीएलसीसुपवा में दादा लख्मी चंद की 123वीं जयंती पर सुपवा परिवार के सदस्यों को मिठाई वितरित करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य।


सबसे पहले कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने सुपवा परिसर स्थित दादा लख्मी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए 123वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक, फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के एफसी महेश टीपी, विजुअल आर्ट्स के विनय कुमार, डिजाइन से डॉ शैली खन्ना समेत यूनिवर्सिटी के विभिन्न फैकेल्टी सदस्यों, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ, इंजीनियरिंग विंग आदि ने दादा लख्मी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने यूनिवर्सिटी के स्टाफ व कर्मियों के बीच दादा लख्मी के जन्मदिन की खुशी साझा करते हुए मिठाई के तौर पर लड्डू वितरित किए। डॉ आर्य ने कहा कि दादा लख्मी चंद के योगदान को देखते हुए उनके नाम पर प्रदेश सरकार ने सुपवा का नामकरण किया हुआ है। ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम दादा लख्मी की सांस्कृतिक विरासत के सरंक्षण में अहम भूमिका निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को कला व संस्कृति के प्रति उनके योगदान से अवगत कराया जा सके।

डीएलसीसुपवा में दादा लख्मी चंद की 123वीं जयंती पर रक्तदान करके रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य।


इस दौरान डीएलसीसुपवा व सामाजिक संस्था ‘आप के साथ’ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसकी शुरुआत कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने रक्तदान करके की। संस्था की ओर से महंत थानेश्वर दास, योगाचार्य हरिओम कौशिक, जेपी गौड़ आदि ने डॉ आर्य को बैज लगाया। शिविर के दौरान सुपवा परिवार के 37 सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने के लिए रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल की टीम डॉ मानसी की अगुवाई में मौजूद रही। डॉ मानसी ने कहा कि दादा लख्मी चंद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में एकत्रित किया गया रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। रक्तदान करने वालों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X