Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

बूथ अध्यक्ष के घर पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहा- कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

Updated on Monday, July 13, 2026 20:07 PM IST

करनाल, 13 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को करनाल के सेक्टर-5, बूथ नंबर-63 स्थित बूथ अध्यक्ष राकेश बतरा के आवास पर पहुंची। आवास पर पहुंचने पर बूथ अध्यक्ष राकेश बतरा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता है। इसी शक्ति के दम पर मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। बैठक के दौरान बूथ अध्यक्ष राकेश बत्रा को संगठन के प्रति उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण ही हमारे संगठन की असली ताकत है।


*सशक्त बूथ से ही प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का संकल्प साकार होगा:  डा. अर्चना गुप्ता*



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव नहीं लड़ता, बल्कि समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के हर अभियान में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि सशक्त बूथ से ही प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में हर कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो स्वच्छ ऊर्जा और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, ई-स्कूटी और अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग कर रैली को इको-फ्रेंडली बनाने में योगदान दें।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। इसी भावना के साथ 13 जुलाई से शुरू हुए स्वच्छता ही स्वागत अभियान को प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाए। अपने बूथ, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाए और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक ले जाए।

*प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पौधारोपण कर, वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने करनाल में पौधरोपण कर वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देने के समान है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और हर कार्यकर्ता को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X