Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

जींद से हाइड्रोजन रेल क्रांति का आगाज़ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी: मोहन लाल बड़ौली

Updated on Monday, July 13, 2026 20:02 PM IST

सोनीपत, 13 जुलाई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद आगमन को लेकर गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ, गांव मोहाना और हुल्ला हेड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा में पहुंचने का निमंत्रण दिया और कहा कि 17 जुलाई को जींद के एकलव्य स्टेडियम के सामने स्थित हुड्डा ग्राउंड में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा हरियाणा के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगी।
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम भारत को नई तकनीक और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा। हरियाणा के लोगों को इस ऐतिहासिक पल का प्रत्यक्ष साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस गौरवपूर्ण क्षण का हिस्सा बनें।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गांव-गांव पहुंचकर दिया 17 जुलाई की जींद रैली का निमंत्रण

प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने गांव हुल्ला हेड़ी में स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया



मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आते हैं, प्रदेशवासियों को विकास की नई सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी वे अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे, जिससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे, परिवहन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नायब सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जींद की यह जनसभा उसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।
बड़ौली ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ बड़ी संख्या में जींद पहुंचें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह जनसभा इको-फ्रेंडली रैली होगी। अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों, ई-स्कूटी और सीएनजी जैसे साधनों से जींद पहुंचें।
पंडित मोहनलाल बड़ौली ने गांव हुल्ला हेड़ी में स्वच्छता ही स्वागत अभियान के अंतर्गत श्रमदान भी किया। उन्होंने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में भाग लिया तथा कचरे को डस्टबिन में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांवों में स्थानीय लोगों ने पंडित मोहनलाल बड़ौली का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।



मोदी की जींद रैली हरियाणा के विकास और स्वच्छ भारत के संकल्प का उत्सव होगी: मोहन लाल बड़ौली

पत्रकारों से बातचीत में मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के स्वागत में 13 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे हरियाणा में स्वच्छता ही स्वागत अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेशभर में गांवों, शहरों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई रखें, और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं।
एक अन्य सवाल पर बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में विश्व के सामने नई पहचान बना रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा  कि जींद से शुरू होने वाला यह ऐतिहासिक अभियान भारतीय रेलवे के भविष्य को नई दिशा देगा और हरियाणा देश की रेल क्रांति का अग्रदूत बनेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 17 जुलाई की जींद रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरियाणा के विकास, आधुनिक तकनीक और स्वच्छ भारत के संकल्प का उत्सव होगी।
इस दौरान बड़ौली के साथ जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भाजपा गोहाना के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिला महामंत्री महेंद्र चिढ़ाना, सरपंच हरकेश सरपंच, मंडल अध्यक्ष विनोद सरपंच, अमित सरपंच लाठ, पवन शर्मा सरपंच, मोई हुड्डा, वाइस चेयरमैन, ब्लॉक समिति मुरथल विनोद त्यागी, प्रदीप बड़वासनी सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X