Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

Updated on Monday, July 13, 2026 18:44 PM IST

चंडीगढ़, 13 जुलाई- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं श्रमदान कर सफाई की तथा प्रदेशवासियों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने अभियान की शुरुआत पंचकूला के सेक्टर-20 की मुख्य मार्केट के सामने स्वयं झाड़ू लगाकर की। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कचरे के वैज्ञानिक एवं उचित निष्पादन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वयं कचरा एकत्र कर रेहड़ी में डाला। इस मौके पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

 

सेक्टर-20 मार्केट में स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

 

प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में विशेष अभियान शुरू

 

17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर आएंगे, अनेक विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के संदेश से प्रेरित होकर देशभर के लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। इस अवसर को ध्यान में रखते हुए 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत आज पंचकूला से की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा आगमन हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपने हरियाणा दौरे के दौरान एक हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे और हरियाणा के विकास  से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।

 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव आज पूरी दुनिया महसूस कर रही है, पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरुआत की और देशवासियों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसका संरक्षण करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान से जुड़ते हुए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधा रोपण से पर्यावरण स्वच्छ होगा, वायु प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, जिससे अनेक बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे जहाँ भी जाएंगे, वहाँ कम से कम 100 पौधे अवश्य लगाएंगे। इसी क्रम में आज पंचकूला में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X