Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, July 13, 2026 18:24 PM IST

चरखी दादरी, 13 जुलाई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज चरखी दादरी जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल धनखड़ के पिता स्वर्गीय श्री सत्यवान धनखड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने चरखी दादरी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज हरियाणा अनेक गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। प्रदेश का किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र, युवा तथा आम नागरिक विभिन्न समस्याओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित हरियाणा दौरे के दौरान प्रदेश की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं तथा अन्य सभी वर्गों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए, ताकि प्रदेश के लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

चरखी दादरी में पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल धनखड़ के पिता स्वर्गीय सत्यवान धनखड़ को श्रद्धांजलि अर्पित


उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधि स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तब आम नागरिक की सुरक्षा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सहित पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों के दौरान लगभग 100 बार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में अव्यवस्था और अनियमितताओं के कारण देशभर में 21 प्रतिभाशाली छात्रों ने आत्महत्या की, जिनमें हरियाणा की एक बेटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस गंभीर विषय पर तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने चाहिए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने राम मंदिर में हुई कथित चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकरण में बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर संत-महात्माओं का नया ट्रस्ट गठित किया जाए तथा पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान (सिटिंग) न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए।
इस अवसर पर चरखी दादरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील धानक, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कन्वीनर राजू मान, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहतास खटीक, कोषाध्यक्ष सुनील डूरेजा, सचिव वीरेंद्र ढिल्लू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चरखी दादरी के अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान, बोंद कला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X