Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

सुपवा में दाखिले के लिए परीक्षा 16 से

Updated on Monday, July 13, 2026 18:20 PM IST

13 जुलाई 2026, रोहतक:- दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 16 जुलाई से लेने की घोषणा की है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 जुलाई तक अप्लाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 16, 18 व 19 जुलाई को प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल्डिंग में ली जाएगी।

- अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों को एडमिट कार्ड जारी

- 16, 18 व 19 जुलाई को आर्किटेक्चर बिल्डिंग में होगी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा


डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक ने बताया कि तीनों दिन लिखित परीक्षा सुबह के सत्र में ली जाएगी, जबकि इसके बाद छात्रों का स्किल टेस्ट संबंधित फैकेल्टी में लिया जाएगा, जहां पर दाखिले के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है। लिखित परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे रहेगा, जबकि 10 से 12 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 1 बजे से स्किल टेस्ट लिए जाएंगे। 23 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर दाखिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों का फाइनल परिणाम घोषित होगा। 27 जुलाई को विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग होगी, इसके साथ ही छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे। 28 जुलाई को डिजाइन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कार्सेज की पहली काउंसिलिंग की जाएगी व चयनित छात्र फीस जमा करा सकेंगे। फिल्म एंड टेलीविजन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग 27 से 29 जुलाई तक चलेगी और छात्र अपनी फीस जमा करा सकेंगे। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

डॉ कौशिक ने बताया कि लिखित परीक्षा देने आने वाले छात्रों की सुविधा के लिए सुपवा परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाहर से आने वालों को दिक्कत न हो, इसलिए पार्किंग स्थान तय किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी परिसर में रास्ता बताने के लिए दिशासूचक लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों के साथ आने वाले परिजनों को लिखित परीक्षा के लिए तय प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर फैकेल्टी की तरफ जाने की मनाही रहेगी। उनके बैठने के लिए मिनी ऑडिटोरियम को खुला रखा जाएगा, ताकि उन्हें सुपवा परिसर में किसी तरह की असुविधा न हो।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X