Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

दुनियाभर में हाइड्रोजन रेल तकनीक अपनाने वाले देशों की श्रेणी में भारत की मजबूत दस्तक

Updated on Sunday, July 12, 2026 17:56 PM IST

जींद, 12 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 17 जुलाई का दिन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक महत्व का होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से प्रस्तावित हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर भारत की स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और आधुनिक तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद का यह आयोजन विकसित भारत के संकल्प का राष्ट्रीय प्रतीक बनेगा तथा देश की ग्रीन एनर्जी यात्रा को नई गति देगा। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, डिप्टी स्पीकर के मीडिया प्रभारी सन्नी मग्गू, आईटी जिला प्रमुख विकास श्योकंद सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मीडिया टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

17 जुलाई का जींद कार्यक्रम बनेगा ऐतिहासिक : ओमप्रकाश धनखड़

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

हरियाणा बनेगा विकसित भारत के विजन का अग्रदूत, जींद से जाएगा राष्ट्र निर्माण का नया संदेश

डबल इंजन सरकार में कृषि, सुशासन और तकनीक को मिली नई गति, 'बिना पर्ची–बिना खर्ची' व्यवस्था से बढ़ा युवाओं का विश्वास


विश्व मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा, हरियाणा विकास के सशक्त मॉडल के रूप में उभरा



रविवार को जींद के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि भारत हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 1,200 हॉर्स पावर क्षमता वाली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी नवाचार का प्रतीक है। आज जब पूरी दुनिया कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से जुड़ाव हमेशा विकास और राष्ट्र निर्माण से रहा है। रेवाड़ी से पूर्व सैनिकों के सम्मान का संदेश, पानीपत से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, कुरुक्षेत्र से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश, हिसार में हवाई संपर्क के विस्तार तथा अब जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा के शुभारंभ का प्रस्तावित कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा राष्ट्रीय महत्व की अनेक विकास परियोजनाओं का केंद्र रहा है।

धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएम गति शक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने देश को विनिर्माण, नवाचार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई (UPI) आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली आज दुनिया के अनेक देशों का ध्यान आकर्षित कर रही है और भारत की डिजिटल क्षमता का वैश्विक उदाहरण बन चुकी है।


उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में 24,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रदेश में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, फसल खराबे पर प्रत्यक्ष मुआवजा, ड्रोन तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सेवाओं, सशक्त पंचायतों और ग्रामीण विकास योजनाओं से गांवों में व्यापक बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। कानून का राज स्थापित करना और आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 'बिना पर्ची–बिना खर्ची' की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं का विश्वास मजबूत किया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम, परिवार पहचान पत्र और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी व्यवस्थाओं ने प्रदेश में सुशासन को नई पहचान दी है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 जुलाई के कार्यक्रम को विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक रेल सेवा के शुभारंभ तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर, आधुनिक, तकनीक-संपन्न और विकसित भारत की दिशा में देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जींद से उठने वाला यह संदेश भारत की तकनीकी क्षमता, आर्थिक प्रगति और ग्रीन एनर्जी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगा।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X