Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में, प्रभारी दत्त ने पराजित प्रत्याशियों से लिया फीडबैक 

Updated on Sunday, July 12, 2026 17:49 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने आज पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पार्टी के पराजित उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर उनसे चुनावी अनुभव, संगठन की स्थिति तथा भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया। बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही जिला-स्तरीय संगठनात्मक दौरे की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि दौरे का प्रथम चरण 19 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसके अंतर्गत पांच जिलों का भ्रमण किया जाएगा। इस पूरे दौरे में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
 
19 से 23 जुलाई तक पांच जिलों का करेंगे दौरा, जिला कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद; प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी रहेंगे साथ 
संजय दत्त ने कहा कि प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन (One-to-One) संवाद कर संगठनात्मक फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के सुझावों को प्राथमिकता देना तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन तैयार करना है।
प्रथम चरण का दौरा कार्यक्रम
19 जुलाई: पंचकूला एवं यमुनानगर
20 जुलाई: यमुनानगर एवं अंबाला
21 जुलाई: अंबाला एवं कुरुक्षेत्र
22 जुलाई: कुरुक्षेत्र एवं करनाल
23 जुलाई: करनाल
रात्रि विश्राम संबंधित जिले में रहेगा।
संजय दत्त ने कहा कि यह दौरा केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद के माध्यम से संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उसे और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान से हरियाणा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए और अधिक सशक्त होकर तैयार होगा।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X