Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से किया विस्तृत संवाद

Updated on Saturday, July 11, 2026 18:19 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, चंडीगढ़ में शनिवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों एवं अग्रणी संगठनों के प्रमुखों, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ क्रमवार विस्तृत संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष बल दिया तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच उठाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ संघर्ष करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता के बीच संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं को पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाएं।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कांग्रेसजन पूरी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ जनविरोधी एवं भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को और तेज करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज़ बने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से संघर्ष करे।


दत्त ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल द्वारा संगठन को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पालन करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी आधार पर जनता के विश्वास को और सुदृढ़ किया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न विभागों एवं अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के संबंध में विचार साझा किए। दत्त ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें संगठनात्मक कार्ययोजना में शामिल करने का भरोसा दिया।
इसके उपरांत हरियाणा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने श्री संजय दत्त से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया। श्री दत्त ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है तथा भविष्य में भी कर्मचारियों के न्यायोचित अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की आवाज़ को पार्टी हर स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएगी।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान, जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। संजय दत्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X