Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

 NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

Updated on Saturday, July 11, 2026 18:15 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से अंबेडकर चौक तक NEET पेपर लीक प्रकरण के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने इसमें भाग लेते हुए दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।


 'छात्रों की गूंज' अभियान को हरियाणा के गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग


इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार हो रहे पेपर लीक घोटालों ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण मेहनतकश विद्यार्थियों का विश्वास लगातार कमजोर हुआ है।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस त्रासदी से प्रभावित प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर छात्र के संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज़ को हरियाणा के गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क और सदन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी और इस मुद्दे पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर सांसद कर्मवीर बौद्ध, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक चंद्रमोहन, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व डिप्टी स्पीकर व विधायक चौधरी अकरम खान, कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान, मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, अंबाला कैंट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमिंदर सिंह परी, जिला कांग्रेस कमेटी हिसार ग्रामीण के अध्यक्ष बृजलाल बहाबलपुरिया, एनएसयूआई हरियाणा के अध्यक्ष अविनाश यादव, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह बूरा,  दलवीर वाल्मीकि, राजेश कोना, रणधीर सिंह  राणा, राकेश सोंधी, आर. के . कक्कड़, अनूप सिंह  सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X