Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

सुपवा में पीजी कार्सेज के लिए 20 तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Updated on Saturday, July 11, 2026 17:54 PM IST

11 जुलाई 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए एडमिशन पोर्टल अब 20 जुलाई तक खुला रहेगा। इससे ग्रेजुएशन करने वाले छात्र मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स, मास्टर ऑफ डिजाइन व मास्टर ऑफ प्लानिंग में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकेंगे। छात्रों को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कराना होगा।

डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक ने बताया कि पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए पहले 10 जुलाई तक पोर्टल ओपन रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया है। अंतिम निर्धारित की गई तारीख तक छात्र पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म जमा करा सकेंगे। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इसलिए दाखिले से जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि छात्र विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी में मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स में दाखिला ले सकते हैं। यहां अप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग, प्रिंटमेकिंग, स्कल्पचर में पीजी की जा सकती है। जबकि डिजाइन फैकेल्टी में मास्टर ऑफ डिजाइन में छात्र दाखिला ले सकेंगे। इसके तहत फैशन डिजाइन व टेक्सटाइल डिजाइन में पीजी की जा सकती है। इसके अलावा प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर फैकेल्टी में मास्टर ऑफ प्लानिंग (अर्बन एवं रिजनल) में प्रवेश लिया जा सकता है।


- अंतिम तिथि 10 जुलाई को बढ़ाकर किया 20 जुलाई

- डिप्लोमा कोर्सेज के लिए भी अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की


डॉ कौशिक ने बताया कि यूनिवर्सिटी के एडमिशन हेल्पडेस्क पर काफी छात्रों के फोन आ रहे थे। वे बार-बार पीजी कोर्सेज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध कर रहे थे। मामला यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ अमित आर्य के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीजी कोर्सेज के दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी। अब 20 जुलाई तक छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड व फीस जमा कराने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

डिप्लोमा कोर्सेज के लिए भी 20 तक कर सकेंगे अप्लाई

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) ने एक साल के डिप्लोमा व 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया है। इनकी कक्षाएं सिर्फ वीकेंड पर लगती हैं, और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कोई भी व्यक्ति इनमें दाखिला ले सकता है। डिप्लोमा कोर्स इंटीरियर डिजाइन, स्क्रीनप्ले राइटिंग, स्क्रिप्ट टू स्क्रीन, एक्टिंग, साउंड डिजाइन, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, ड्राइंग व विजुअलाइजेशन, कैड फॉर डिजाइनर्स, कंपोजिशन इन सिनेमा म्यूजिक, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में उपलब्ध हैं। जबकि, सर्टिफिकेट कोर्स कैलीग्राफी, कंप्यूटर ग्राफिक्स, साउंड पोस्ट प्रोडक्शन, फिल्म एप्रीसिएशन, आर्किटेक्चरल सॉफ्टवेयर, पैटर्न मैकिंग व एजुकेशनल वीडियो प्रोडक्शन में कराए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X