Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस ने फ्रंटल संगठनों को मजबूत करने पर दिया जोर

Updated on Friday, July 10, 2026 18:34 PM IST

चंडीगढ़,10 जुलाई- हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ ) के जवानों को रक्षा कर्मियों के समान विभिन्न लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण तथा भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग, हरियाणा (पंचकूला) की आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

भूतपूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान और उनके परिवार उठा सकेंगे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ- मंत्री राव नरबीर सिंह

 

वेबसाइट www.sainikwelfareharyana.gov.in पर पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, मंत्री ने की अधिकतम लाभ उठाने की अपील


मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सभी पूर्व सीएपीएफ  कर्मी (जैसे- बीएसएफ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, और असम राइफल्स आदि) तथा उनके परिवार के सदस्य वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताय़ा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के परिवारों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि पंजीकृत पूर्व सीएपीएफ कर्मी और उनके परिवार के सदस्य विभाग के माध्यम से अपना ' सीएपीएफ कर्मी पहचान पत्र' प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीएसएफ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, और असम राइफल्स सहित सभी पूर्व जवानों व उनके परिवारों के सर्विस रिकॉर्ड में यदि कोई विसंगति या लंबे समय से लंबित मुद्दा है, तो उसे इस माध्यम से ठीक करवाया जा सकेगा।

मंत्री ने कहा की सरकार का उद्देश्य हर उस जवान तक मदद पहुंचाना है जिसने देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान दिया है। उन्होंने सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारजनों का आह्वान किया है कि वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि प्रदेश के कोने-कोने में रहने वाले भूतपूर्व जवानों और उनके परिवारों तक यह जानकारी पहुंच सके और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। पात्र लाभार्थी पंजीकरण के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर www.sainikwelfareharyana.gov.in पंजीकरण कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X