Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

चीन सीमा पर पंजाब के चार जवान शहीद

Updated on Thursday, June 18, 2020 11:35 AM IST

चंडीगढ़। भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ के दौरान पंजाब के चार जवान शहीद हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शहीदों के आश्रितों को नौकरी व मुआवजा देने का ऐलान किया है।

(SUBHEAD)
मुख्यमंत्री ने लद्दाख़ की गलवान घाटी में घटे हिंसक टकराव पर दु:ख ज़ाहिर किया जिसमें इन चार बहादुर सैनिकों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की ख़ातिर किये बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जायेगा।

(MOREPIC1) 
चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा के नज़दीक घटी हिंसक झड़पों में जानें गवाने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इनके परिवारों को हुए नुकसान का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता और न ही भौतिक चीजों के साथ इसकी भरपाई की जा सकती परन्तु मुआवज़ा और नौकरियां उनकी कुछ दुख तकलीफ़ें घटाने में सहायक होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँवों में किया जायेगा और इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

(MOREPIC2)

उन्होंने संबंधित जिलों के प्रशासन को भी शहीद सैनिकों के शवों को पूर्ण सम्मान के साथ प्राप्त करने के लिए सभी प्रबंध करने के आदेश दिए। सरकार ने चारों शहीदों के एक-एक पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। नायब सूबेदार मनदीप सिंह और नायब सूबेदार सतनाम सिंह के विवाहित होने के कारण सरकार की नीति मुताबिक 12 -12 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जायेगा। मनदीप सिंह पटियाला जि़ले के गाँव सील का निवासी था जबकि सतनाम सिंह गुरदासपुर जि़ले के गाँव भोजराज से संबंधित था।

(MOREPIC3) 
इसी तरह दो अविवाहित शहीदों में मानसा जि़ले की तहसील बुढलाडा के गाँव बीरे वाला डोगरा के सिपाही गुरजेत सिंह और संगरूर जि़ले के गांव तोलेवाल के सिपाही गुरबिंदर सिंह के परिवारों को 10 -10 लाख रुपए मुआवज़ा (एक्सग्रेशिया के तौर पर 5 लाख रुपए और ज़मीन के एवज़ में 5 लाख रुपए) दिए जाएंगे। सिपाही गुरबिन्दर सिंह तीन पंजाब रेजीमेंट से सम्बन्धित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X