Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

फिर से छाई पंजाब की पंचायतें, मिलें 13 राष्ट्रीय पुरुस्कार

Updated on Wednesday, June 17, 2020 18:42 PM IST

केंद्र सरकार ने सराहनीय प्राप्तियों वाली पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए वर्ष 2018 -19 के पुरुस्कारों का ऐलान कर दिया है। पंजाब की दो ब्लॉक समितियों, नौ पंचायतों, एक ग्राम सभा और एक जि़ला परिषद की इन राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयन किया गया है। जि़क्रयोग्य है कि भारत सरकार के पंचायती राज्य मंत्रालय की तरफ से बढिय़ा कारगुज़ारी और गाँवों के विकास में अच्छा योगदान डालने वाली पंचायतों को पंचायती दिवस 24 अप्रैल को इनाम राशि के द्वारा सम्मानित किये जाने का उपबंध है। परन्तु इस साल कोविड -19 के कारण इन राष्ट्रीय पुरुस्कारों का ऐलान भारत सरकार द्वारा 16जून, 2020 को किया गया है।
राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने इन पंचायती राज्य संस्थाओं को बधाई देते हुये कहा है कि इन संस्थाओं की मेहनत से पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और चमका दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य पंचायती संस्थाओं को भी इनसे प्रेरणा लेने के साथ-साथ काम करने का ढंग भी सीखना चाहिए। मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंचायती राज्य संस्थाओं को और मज़बूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विभाग की वित्तीय कमिश्नर श्रीमती सीमा जैन ने बताया कि पंजाब की 7 ग्राम पंचायतों, 2 ब्लॉक पंचायतों और 1 जि़ला परिषद को बढिय़ा कारगुज़ारी के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरन पुरुस्कार के लिए चुना गया है। जिनमें जि़ला परिषद - मुक्तसर को 50 लाख, ब्लॉक समिति माछीवाड़ा - ब्लॉक - माछीवाड़ा, जि़ला - लुधियाना, नवांशहर - ब्लॉक - एस.बी.एस. नगर -जि़ला - एस.बी.एस. नगर को 25 लाख रुपए का इनाम दिया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत रणशीह कलाँ -ब्लॉक -निहाल सिंह वाला, जि़ला - मोगा, गाँव बड़ा -ब्लॉक - रूपनगर, जि़ला - रूपनगर, गाँव भद्दलवड़ -ब्लॉक -धूरी, जि़ला - संगरूर, गाँव ढकोरा कलां -ब्लॉक - माजरी, जि़ला - एस.ए.एस नगर, गाँव रुरेवाल -ब्लॉक -माछीवाड़ा, जि़ला -लुधियाना, गाँव सीचेवाल -ब्लॉक -लोहियाँ ख़ास, जि़ला - जालंधर और गाँव टहना -ब्लॉक - फरीदकोट, जि़ला - फरीदकोट को 5 से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
पंजाब राज्य ग्रामीण विकास संस्था की राष्ट्रीय पुरुस्कारों की नोडल अधिकारी डा. रोज़ी वैद्य ने बताया कि इन पुरुस्कारों के अलावा ग्राम सभा की बढिय़ा कारगुज़ारी वाली ग्राम पंचायत को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरुस्कार भी दिया जाता है। राज्य की ग्राम पंचायत - रणसीह कलाँ - ब्लॉक - निहाल सिंह वाला, जि़ला - मोगा को इस इनाम के लिए चुना गया है, जिसकी इनामी राशि 10 लाख रुपए है।
उन्होंने साथ ही बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) पुरुस्कार भी दिया जाता है, यह पुरुस्कार उन्होंने ग्राम पंचायतों को दिया जाता है जिन्होंने पंचायती राज्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी मॉडल दिशा-निर्देशों के अनुसार पंचायत की ग्राम पंचायत विकास योजना(जी.पी.डी.पी) बनाई हो। यह पुरुस्कार ग्राम पंचायत -छीना -ब्लॉक -धारीवाल, जि़ला -गुरदासपुर को मिला है, जिसको 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
पंचायती राज्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिशा -निर्देश के अनुसार सामाजिक विकास के लिए बच्चों के स्वास्थ्य के विकास के लिए काम करने वाले हर राज्य में से एक बढिय़ा बच्चों के लिए सुखदाई ग्राम पंचायत को 5 लाख की इनामी राशि वाला चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवॉर्ड दिया जाता है। जो ग्राम पंचायत - असरपुर, ब्लाक - सनौर, जि़ला - पटियाला ने हासिल किया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X