Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

"17 जुलाई को मोदी देंगे हरियाणा को हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात"

Updated on Thursday, July 09, 2026 18:04 PM IST

चंडीगढ़/बरोदा, 9 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने ठेठ हरियाणवीं में बोलते हुए कहा कि मोदी ने तो चाला पाड दिया, मोदी ने पाणी से ट्रेन चला दी। यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत चलेगी और इस ट्रेन से ना धूआं निकलेगा और ना ही बिजली की जरूरत पड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
डा. अर्चना गुप्ता गुरुवार को बरोदा विधानसभा के बुटाना स्थित जनता भवन में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भारी संख्या में जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी लोगों को रैली में आने का न्यौता भी दिया।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दिया मोदी की रैली में पहुंचने का न्यौता

मोदी ने पाणी से ट्रेन चलाकर चाला पाड़ दिया: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी और नायब की जोड़ी गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है : डा. अर्चना गुप्ता

डा. अर्चना गुप्ता का पूर्व सीएम हुडा पर तंज - कहा -बरोदा हुडा का गढ़ होता तो लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता

बरोदा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन



कार्यक्रम से पहले बरोदा विधानसभा में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक व कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप सांगवान तथा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पुष्प गुच्छ व फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि यह स्वागत व्यक्तिगत स्वागत नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस वर्षों तक बरोदा को अपना गढ़ बताती रही, यदि यह वास्तव में हुड्डा का गढ़ होता तो आज क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की 90 की 90 विधानसभाओं में समान रूप से विकास कार्य करा रही है।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे ऐसे नेता हैं जो न रुकते हैं, न थकते हैं और न ही चुनौतियों से डरते हैं। पिछले 12 वर्षों से उन्होंने देश को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन दिया है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष का कोई नेता यह आरोप नहीं लगा सकता कि मोदी सरकार या हरियाणा की नायब सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग है।


*27 सरपंचों को पार्टी का पटका पहनाकर किया भाजपा में शामिल*


डा अर्चना गुप्ता ने हलके के 27 सरपंचों को भी भाजपा में शामिल कराया। उन्होंने सभी सरपंचों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में सभी सरपंचों को पूरा मान और सम्मान मिलेगा। उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से भाजपा से जुड़कर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के अपार विश्वास और समर्थन के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनके नेतृत्व में भारत तेज़ी से आत्मनिर्भर, विकसित और सशक्त राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पुन लोगों से बड़ी संख्या में जींद पहुंचने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, प्रभारी डॉ किरण कलकल, कार्यक्रम के संयोजक व बरोदा हलका से पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान, नलवा से विधायक रणधीर पनिहार, शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अजीत सांगवान, भलेराम नरवाल, जसबीर दोदवा, मनोज जैन, रीना शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ राममेहर राठी, राजेश भावड़, पूर्व सांसद स्व.किशन सिंह सांगवान की धर्मपत्नी रोशनी देवी , अशोक सैन, सूरत सिंह, इंदर पाल, ओमवीर वत्स सहित पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
 
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस कानून का विरोध इसलिए किया क्योंकि कांग्रेस को डर है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से परिवारवाद की राजनीति समाप्त हो जाएगी।
कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता का कोई भविष्य नहीं है। लोकसभा हो या राज्यसभा, टिकट केवल एक ही परिवार के लोगों को मिलता है। कांग्रेस परिवारवाद, वंशवाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दस वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद पूर्व सीएम हुड्डा ने पूरे प्रदेश की बजाय केवल रोहतक के विकास पर ध्यान दिया। जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर क्षेत्र को समान अधिकार और समान विकास देने की नीति पर काम कर रहे हैं।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार में दो-दो, चार-चार रुपये एमएसपी बढ़ती थी। पूर्व सीएम हुड्डा कहते थे कि वो किसानों के नेता हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसानों की चिंता नहीं करी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की चिंता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में छह हजार रुपये भेजकर किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाई वहीं नायब सरकार ने किसानों की सभी फसलों को गारंटी के साथ एमएसपी पर खरीदने का काम किया। कांग्रेस राज में जनता के पैसों को नेता हजम कर जाते थे, लेकिन भाजपा सरकार पूरा का पूरा पैसा लोगों के खातों में आ रहा है। मोदी और नायब की जोड़ी जनता का पैसा जनता पर खर्च कर रही है।
डा अर्चना गुप्ता ने रैली के संयोजक एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान की खुले मंच से सराहना करते हुए कहा कि बरौदा की चिंता प्रदीप सांगवान ने की है। प्रदीप सांगवान ने अपने प्रयासों से मुख्यमंत्री से बरोदा क्षेत्र के लिए 43 नई सड़कों को मंजूरी दिलाई, खेतों तक पहुंचने के लिए 25 किलोमीटर लंबे रास्ते स्वीकृत कराए। उन्होंने कहा कि विधायक रणधीर पनिहार भी लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों की साथी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। इसलिए जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाएं क्योंकि प्राकृतिक खेती ही भविष्य का रास्ता है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X