Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- हुड्डा

Updated on Thursday, July 09, 2026 17:58 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार जानबूझकर तमाम पेपरों में धांधली करती है। ताकि एचटेट का पेपर हो या किसी भर्ती का, अभ्यार्थी धांधलियों की शिकायतों में ही उलझकर रह जाएं और सरकार को भर्ती ही ना करनी पड़ें। हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को पेपर लीक और पेपर धांधली का गढ़ बन दिया है।
एचटेट की परीक्षा में प्रश्न कॉपी, गलत ओएमआर शीट, गलत सीरियल नंबर, गलत प्रश्न, गलत जवाब, भाषाई त्रुटि, गलत ट्रांसलेशन समेत अनगिनत गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। अभ्यार्थियों ने सबूतों के साथ इनको उजागर किया है। बावजूद इसके सरकार की गलतियों को ठीक करवाने के लिए अब पैसे का भुगतान भी अभ्यार्थियों को ही करना पड़ेगा। क्योंकि HTET के 1 सवाल पर ऑब्जेक्शन उठाने के प्रत्येक अभ्यार्थी को 100 रुपये देने होंगे। यानी अगर 25 सवाल गलत हैं तो प्रत्येक युवा को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि ये लोग पहले ही एचटेट फॉर्म के लिए 1000 रुपये भर चुके हैं।

चनौत गांव के साथ सरकार ने किया धोखा, टी लगने के बावजूद नहीं दिया पानी- हुड्डा


यानी बीजेपी सरकार सिर्फ युवाओं को एक के बाद एक घाव नहीं दे रही है, बल्कि उस घाव पर नमक और मिर्च भी छिड़क रही है। हुड्डा ने चनौत में चल रहे आंदोलन पर कहा कि सरकार ने गांववालों के साथ धोखा किया है। बाकायदा प्रशासन की मौजूदगी में गांव के लिए सरकार के आदमी ने टी लगाई थी। लेकिन उसे बाद में उखाड़ दिया गया। सवाल खड़ा होता है कि अगर टी लगाने का फैसला सरकार का नहीं था, तो उसको लगवाते हुए प्रशासन मौके पर क्यों मौजूद था? उन्होंने कहा कि चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुखत है कि इस मूलभूत सुविधा के लिए भी गांव को आंदोलन व अनशन करना पड़ रहा है।
भूपेंद्र सिंह हुडडा ने आगे बोलते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम मंदिर के लिए देश विदेश के करोड़ों भक्तों द्वारा दिए गए दान में हुई बड़ी गड़बड़ी और घोटाले के आरोप बेहद चिंताजनक हैं। ये मामला भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले जन-जन को परेशान करने वाला है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X