Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा: कैबिनेट मंत्री 

Updated on Thursday, July 09, 2026 17:45 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि 17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा। इस दिन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जींद से देश की पहली हाईड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा करोड़ों  रूपए की अन्य विकास परियोजनाओं  का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री  का जींद दौरा प्रदेश के विकास का साक्षी बनेगा और प्रगति की नई इबारत लिखेगा।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी गुरुवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस  में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई जींद के साथ-साथ हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में इसी दिन विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ करेंगे।


जींद से विकास का महाअभियान, हरियाणा को मिलेगी हजारों करोड़ों की सौगात

हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना कर जींद से विकास के नए युग का श्रीगणेश करेंगे प्रधानमंत्री  मोदी: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भिवानी एवं नारनौल में नव निर्मित दो बडे़ श्रीराम मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, साथ ही 10 किलोमीटर लम्बा कुरूक्षेत्र एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का शुभारम्भ करेंगे। इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को करीब आधा दर्जन रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
कृष्ण कुमार बेदी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री अम्बाला, काला अंब, ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर का विस्तार, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के हरियाणा खंड का उद्घाटन, जींद गोहाना एन-एच 352ए, हांसी-बरवाला फोरलेन तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सड़क परियोजनाओं  के विस्तार और कुरूक्षेत्र में अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे। इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास जींद में प्रस्तावित जनसभा से ही वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं  के उद्घाटन एवं शिलान्यास से जींद 17 जुलाई को प्रदेश में नए विश्वास, विकास और भविष्य का संगम बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा में मजबूत आधारभूत ढांचा, औद्यौगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों के भी नए अवसर और विस्तार को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को जहां परियोजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा वहीं स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत कनेक्टिविटी की सुविधाएं भी मिलेगी। कृष्ण बेदी ने कहा कि मोदी की यह रैली इको फ्रेंडली होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, डिप्टी स्पीकर के मीडिया प्रभारी सन्नी मग्गू, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, विकास श्योकंद, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक फकीरचंद उपस्थित रहे।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X