Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Updated on Wednesday, July 08, 2026 20:39 PM IST

चंडीगढ़, 08 जुलाई। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार के बरवाला में नया सरकारी पशु चिकित्सालय स्थापित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बरवाला क्षेत्र में बड़ी संख्या में गौवंश की देखभाल की जा रही है, लेकिन वर्तमान में वहां कोई सरकारी पशु चिकित्सालय उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गौवंश के बेहतर उपचार और संरक्षण के लिए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने अपने प्रस्ताव में बताया कि बरवाला में चार प्रमुख गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें श्री गौरक्षा सेवा समिति (अग्रोहा रोड), गोपाल गौशाला (टोहाना रोड), नंदी गौशाला तथा विकलांग गौशाला (बनभौरी रोड) शामिल हैं। इन गौशालाओं में लगभग तीन हजार गौवंश का पालन-पोषण एवं उपचार किया जा रहा है। विशेष रूप से विकलांग गौशाला में घायल एवं दिव्यांग गौवंश का नियमित रूप से उपचार किया जाता है, जिसके लिए चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी पशु चिकित्सालय के अभाव में गौशालाओं को उपचार संबंधी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बरवाला में समर्पित सरकारी पशु चिकित्सालय की स्थापना से न केवल गौशालाओं को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के पशुपालकों को भी बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। श्री गौरक्षा सेवा समिति, बरवाला ने नए सरकारी पशु चिकित्सालय के संचालन के लिए भवन एवं आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने की लिखित सहमति भी दे दी है। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X