Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हरियाणा में "गरीब विरोधी भाजपा" का लाखों अंत्योदय परिवारों के राशन पर एक और क्रूर हमला

Updated on Tuesday, July 07, 2026 18:06 PM IST

चंडीगढ़: 7 जुलाई 2026 कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव बीतते ही भाजपा ने अपना असली गरीब-विरोधी चेहरा दिखा दिया है। प्रदेश के लाखों अंत्योदय (AAY) परिवारों के राशन और रसोई पर एक और बड़ा हमला बोलते हुए भाजपा सरकार ने गरीबों, विशेषकर दलितों और पिछड़ों के हक पर डाका डालने की घिनौनी साजिश रची है।"गरीब कल्याण" का चुनावी ढोंग करने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब है, विधानसभा चुनाव-2024 के बाद से ही बीपीएल परिवारों पर चौतरफा हमला बोल, गरीबों के मुंह से निवाला छीनने की भाजपाई क्रूरता हर हद पार कर रही है। लगातार गरीबों से हकमारी की "भाजपाई साजिश" हरियाणा के लाखों गरीब परिवारों के लिए सजा बन गई है।

"दलितों, पिछड़ों और गरीबों के मुंह से निवाला छीनने के लिए सामने आया भाजपा का 'नायब फॉर्मूला'।

छोटा परिवार रखने वाले अंत्योदय परिवारों को सजा दे रही है भाजपा सरकार।

चुनाव खत्म होते ही 14 लाख बीपीएल और एएवाई राशन कार्ड काटे, अब चोर दरवाजे से राशन छीनने की साजिश।"


सुरजेवाला ने भाजपा के नए "नायब फॉर्मूले" का पर्दाफाश करते हुए कहा है कि अभी तक प्रदेश में अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत प्रत्येक कार्ड धारक परिवार को हर महीने अनिवार्य रूप से 35 किलो गेहूं देने का नियम था। परन्तु भाजपा सरकार अब परिवार के सदस्यों की संख्या का बहाना बनाकर इस निश्चित कोटे को छीन रही है। नए नियम के तहत अब प्रति सदस्य केवल 7 किलो गेहूं देने की बात कही जा रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि
जिस गरीब परिवार में 3 सदस्य हैं, उन्हें अब 35 किलो की जगह सिर्फ 21 किलो अनाज मिलेगा (14 किलो की कटौती)। जिस परिवार में 4 सदस्य (पति, पत्नी और दो बच्चे) हैं, उन्हें 35 किलो की जगह सिर्फ 28 किलो अनाज मिलेगा (7 किलो की कटौती)। नायब सैनी सरकार लगातार हरियाणा के गरीब परिवारों से धोखे और हकमारी पर उतारू है।
हरियाणा के गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के आमजन का वोट लेकर धोखा देने वाली भाजपा सरकार, अब गरीब परिवारों के हिस्से की "राशन चोरी" की हद तक गिर गई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सरकार की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो हरियाणा में पंच, सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद का चुनाव लड़ने के लिए सरकार ने अधिकतम दो बच्चों (छोटे परिवार) का नियम अनिवार्य कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ, जब गरीबों को राशन देने की बात आती है, तो सरकार छोटा परिवार रखने वाले गरीबों को ही राशन काटकर सजा दे रही है। यह भाजपा की घोर संवेदनहीनता का प्रमाण है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के बाद से लेकर अब तक भाजपा सरकार ने प्रदेश में करीब 14 लाख बीपीएल (BPL) और अंत्योदय (AAY) परिवारों के राशन कार्ड बेरहमी से काट दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता ने इस तानाशाही का विरोध करना शुरू किया, तो सरकार ने सीधा राशन कार्ड काटने की बजाय अब चोर दरवाजे से राशन की मात्रा कम करने की यह नई साजिश रची है ताकि जनता के आक्रोश से बचा जा सके।

सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सीधे शब्दों में कहा कि दरअसल सच्चाई यह है कि भाजपा के मन में गरीबों, पिछड़ों और दलितों के प्रति गहरी नफरत है। यही नफरत बार-बार सरकार की नीतियों और साजिशों के रूप में सामने आ रही है। "धोखे और अत्याचार की गारंटी" बन चुकी भाजपा सरकार द्वारा गरीब परिवारों के मुंह से निवाला छीनने के इस महापाप को हरियाणा प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक गरीबों के हक की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी और सरकार को यह गरीब-विरोधी फैसला वापस लेने पर मजबूर करेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X