Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

आईएमए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा और मुख्यमंत्री सैनी ने की शिरकत

Updated on Monday, July 06, 2026 20:07 PM IST

अम्बाला, 6 जुलाई :- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक डॉक्टर दीपक के समान होता हैं, दीपक जब जलता है तो दूसरों को रोशनी देता हैं। यानि कोई भी व्यक्ति किसी बीमारी से पीडि़त है या कठिनाई में है, तो डॉक्टर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को अंबाला शहर स्थित रमाडा रिजार्ट में आईएमए एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्म वेलकम कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी विशेषतौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से डॉक्टरों के साथ सीधा संवाद करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य हुए है उस बारे उपस्थित सभी चिकित्सकों व अन्यों को जानकारी दी। इस अवसर पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर उपस्थित डॉक्टरों को दीपक की संज्ञा देते हुए कहा कि डॉक्टर अपने कार्यों को बखूबी कर रहे है। शास्त्रों में वैद्यो नारायण हरि कहा गया है यानि डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है। हर नागरिक डॉक्टर पर विश्वास करता है एक डॉक्टर कठिन परिस्थिति में मरीज के साथ रहकर उसका इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश तेजी से इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हैं। अंतिम व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उसे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।


डॉक्टर दीपक के समान - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा कर रहा स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य- केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा
देश में 23 नए एम्स मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे, जिसमें हरियाणा को मिले दो


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना एक अनूठी योजना है, इस योजना के तहत लगभग 32 लाख लोगों को इसका लाभ मिला हैं। हरियाणा में पिछले 12 वर्षों में 17 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं तथा अन्य पर कार्य प्रगति पर हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। वर्ष 2014 से पहले हर साल प्रदेश को 700 डॉक्टर मिला करते थे, आज हर वर्ष 2500 से अधिक डॉक्टर प्रदेश को मिल रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करते हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने इस दौरान आईएमए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को कहा कि उनकी जो भी मांग है उन पर विचार करके उन्हें पूरा करने का काम किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने डॉक्टरों से सीधा संवाद करते हुए उनसे आग्रह किया कि चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सक अच्छे कार्य कर रहे है उन्हें जनता के सामने जरूर सांझा करें। डॉक्टरी पेशा एक ऐसा वर्ग है जो अपने दायित्व का निर्वहन दिन-रात एक करते हुए मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में चिकित्सा क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य हुए है उन कार्यो को भी डॉक्टरों के साथ सांझा किए। उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख 85 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही हैं। देश में 11 वैक्सीन जिसमें जन्म से लेकर 16 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवाओं को लगाने का काम किया जा रहा हैं, वैक्सीन का यह प्रतिशत 98 प्रतिशत हैं। इतना ही नहीं आज सरकारी अस्पतालों में महिलाओं डिलीवरी का प्रतिशत बढ़ा हैं। कोरोना काल में भारत ही एक ऐसा देश था जिसने अपनी वैक्सीन तैयार करके विदेशों में भी वैक्सिन उपलब्ध करवाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को कोरोना की वैक्सीन बूस्टर डोज के साथ लगाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी कुछ देश पोलियो की बीमारी से ग्रस्त है, लेकिन भारत देश पोलियो मुक्त देश है।


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वर्ष 2017 से लोगों के स्वास्थ्य की जांच के दृष्टिगत स्क्रीनिंग का कार्य करते हुए लगभग 42 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई हैं। इस स्वास्थ्य जांच में दंत जांच, मानसिक जांच, शुगर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के साथ-साथ अन्य जांच शामिल हैं। आशा वर्करों के माध्यम से 30 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों की यह स्वास्थ्य जांच की जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में पिछले 9 महीनों में आयुष्मान भारत योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया गया हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को और बेहतर चिकित्सा देने के लिए डॉक्टरों को अपने मापदण्ड बनाने होंगे। टेलीमेडिसिन के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भी जोर देना होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। आज हरियाणा में 17 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं तथा बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा पूरे देश में 23 नए एम्स मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है, जिसमें हरियाणा को 2 एम्स मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। डॉक्टरों के सहयोग से देश व प्रदेश स्वस्थ भारत की ओर आगे बढ़ रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखते हुए देश व प्रदेश को आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा हैं।
इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री हरियाणा सैनी का यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री चिकित्सकगणों के साथ हमेशा खड़े हैं। स्वस्थ भारत को बनाए रखने में चिकित्सक अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। असंख्य लोगों को इस योजना का लाभ मिला हैं। आयुष्मान योजना के साथ चिरायु योजना को जोड़ते हुए पात्रों की संख्या को बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को यह भी कहा कि सरकारी चिकित्सा योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में आपका अमूल्य योगदान हैं। उन्होनें चिकित्सकों से यह भी कहा कि आयुष्मान योजना के तहत यदि किसी मरीज को इस योजना के ईलाज के पैकेज से कुछ और बढक़र चिकित्सा का लाभ देना है जो पैकेज में न हो, तो चिकित्सक उसे भी जरूर उपलब्ध करवाएं।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी का यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया। उन्होनें कहा कि हरियाणा सरकार केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र परिवारों से निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पौषण, गैर संचारी रोगों की रोकथाम तथा डिजीटल स्वास्थ्य सेवाओं को भी व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा हैं। कार्यक्रम के दौरान आईएमए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी को एक मांग पत्र भी सौंपा।
इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह राणा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम दर्शन कुमार, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी दिनेश लदाना, कर्मवीर सिंह गोल्डी, विवेक गुप्ता, संजीव गोयल टोनी, आईएमए एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर सतपाल बहल, डॉक्टर संजय अग्रवाल, डॉक्टर कोहली, डॉक्टर अनुराधा बहल, डॉक्टर पुष्पा गर्ग, डॉक्टर एनके बेदी, डॉक्टर शील कांत, डॉक्टर भाटिया, डॉक्टर कुलदीप, डॉक्टर मरवाहा, डॉक्टर सभरवाल, डॉक्टर सारवाल, डॉक्टर निधि, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर रवि गर्ग, डॉक्टर बवेजा, डॉक्टर अर्चना, डॉक्टर एलएन गर्ग के साथ-साथ अन्य चिकित्सकगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X