Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में क्रांतिकारी कदम: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Monday, July 06, 2026 19:19 PM IST

चंडीगढ़, 6 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की पावन भूमि से भारत की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन का ऐतिहासिक शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद की पावन भूमि से भारत की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखकर रवाना करेंगे शुभारंभ : डा. अर्चना गुप्ता 

जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता 

*डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का किया आह्वान*


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भारत को स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और हरित परिवहन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित हरियाणा के इस गौरवपूर्ण अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार आधुनिक आधारभूत संरचना, नवाचार और विकास के माध्यम से देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।



*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत*

*डा. अर्चना गुप्ता ने जेपी नड्डा के साथ अंबाला तक ट्रेन से यात्रा की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की*

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नड्डा के साथ ट्रेन से अंबाला तक यात्रा की।
यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठनात्मक विषयों पर नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।


*प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दो महिलाओं की जान बचाने वाले कांस्टेबल जगरूप सिंह को किया सम्मानित*

इससे पूर्व डॉ. अर्चना गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल जगरूप सिंह को सम्मानित किया। हाल ही में जगरूप सिंह ने अद्भुत साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रही दो महिलाओं की जान बचाकर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जगरूप सिंह जैसे कर्मठ और समर्पित पुलिसकर्मी पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। सिपाही जगरूप सिंह ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जिस साहस और तत्परता का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान समाज में सेवा, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X