Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

अपने छात्र की मौत पर सुपवा परिवार ने रखा मौन

Updated on Monday, July 06, 2026 19:07 PM IST

वीसी सचिवालय के सामने लॉन में मौन धारण करते डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य व अन्य।

6 जुलाई 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के पूर्व छात्र भविष्य शर्मा के निधन पर सोमवार को सुपवा परिवार ने शोक प्रकट किया। वीसी सचिवालय के सामने स्थित लॉन में एकत्रित होकर सुपवा परिवार ने दो मिनट का मौन रखा व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


- सुपवा से एनिमेशन व मल्टीमीडिया में ग्रेजुएशन करने के बाद लखनऊ में पाई थी नौकरी


विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के एफसी विनय कुमार ने बताया कि एनिमेशन व मल्टीमीडिया के 2021 बैच के छात्र भविष्य शर्मा की 22 जून को लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भयानक अग्निकांड में जान चली गई थी। उक्त घटना में 15 लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी थी। भविष्य शर्मा मूल रूप से सोनीपत के महीपुर गांव के निवासी थे। वे साल 2025 में एनिमेशन व मल्टीमीडिया में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद सुपवा से पासआउट हुए। पिछले दिनों 6 जून को ही वे अपने गांव से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उसकी मां सिलाई का काम करती हैं। परिजनों के अनुसार जिस दिन 22 जून को अग्निकांड में भविष्य की जान गई, उस दिन उन्हें लखनऊ स्थित उक्त सेंटर में जॉब करते हुए सिर्फ 8 दिन ही हुए थे।

कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि अग्निकांड में भविष्य की मौत के बाद जो जख्म उनके परिजनों को मिले हैं, उन पर कभी भी मरहम नहीं लगाया जा सकता। जैसे ही उनके संज्ञान में आया कि लखनऊ में जान गंवाने वाला भविष्य सुपवा परिवार का हिस्सा रहा है, तो उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। इस दौरान उनके माता-पिता के सामने आए पहाड़ जैसे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई। शोक प्रकट करने के दौरान रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक, विभिन्न फैकेल्टी से टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्य भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X