Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का 8 से 12 जुलाई तक पहला प्रदेश दौरा

Updated on Monday, July 06, 2026 19:00 PM IST

चंडीगढ़, 6 जुलाई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री संजय दत्त 8 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक के उपरांत वह पार्टी के सांसदों एवं विधायकों से एक-एक कर व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और उनसे संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा का प्रभारी नियुक्त होने के बाद संजय दत्त का यह पहला प्रदेश स्तरीय दौरा होगा। उनका यह दौरा 8 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों, समीक्षा सत्रों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर संवाद करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।
उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को संजय दत्त प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे और प्रत्येक जिले के संगठनात्मक कार्यों, चुनौतियों तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

संगठनात्मक बैठकों और समीक्षा कार्यक्रमों की होगी श्रृंखला


8 जुलाई को जनरल बॉडी बैठक में होंगे शामिल

सांसदों-विधायकों से करेंगे वन-टू-वन संवाद; 10 जुलाई को SIR

"छात्रों की गूंज" अभियान की समीक्षा और कैंडल मार्च का करेंगे नेतृत्व


10 जुलाई को वे सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में गठित प्रदेश कांग्रेस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक लेंगे। इसी दिन वे "छात्रों की गूंज" अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे।
इसी दिन सायं 7:00 बजे संजय दत्त नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे।
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्री संजय दत्त प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके सुझाव, समस्याएं एवं संगठन संबंधी विचार सुनेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि 12 जुलाई (रविवार) को संजय दत्त प्रातः 8:30 बजे से रात्रि लगभग 10:00 बजे तक लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव-2024 के पार्टी के पराजित उम्मीदवारों से एक-एक कर विस्तृत संवाद करेंगे। इस दौरान वे चुनावी अनुभवों, संगठनात्मक मजबूती तथा भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर उनके सुझाव प्राप्त करेंगे, ताकि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जा सके।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X