Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

एचटेट पेपर में हुई भयंकर धांधली, पूरे मामले की हो जांच, दोषियों पर हो कार्रवाई- हुड्डा

Updated on Sunday, July 05, 2026 18:35 PM IST

चंडीगढ़, 5 जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि एचटेट पेपर में भयंकर स्तर की धांधली हुई है। इसमें गलत ओएमआर शीट बांटने, गलत प्रश्नपत्र दिए जाने से लेकर बिना सील का पेपर बांटने तक की शिकायत के सामने आई हैं। ऐसा लगता है कि बीजेपी सरकार पेपर नहीं करवा रही, बल्कि अभ्यर्थियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उदाहरण दिया कि अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में पैराग्राफ पार्ट-4 का हवाला देकर करीब 10 सवाल पूछ लिए गए। लेकिन हैरत की बात यह है कि पूरे पेपर में वो पैराग्राफ था ही नहीं। तो अभ्यर्थी किसके आधार पर जवाब दें?

कैथल में प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट में सीरियल नंबर ही अलग-अलग पाए गए। रेवाड़ी में जो प्रश्नपत्र थे, वो सीलबंद ही नहीं थे। कई प्रश्नों इस हद तक गलतियां थी कि उनको देखकर किसी भी अभ्यर्थी का माथा घूम जाए। पूरे पेपर को ऐसे नौसिखिया तरीके से बनाया गया था कि उसमें ट्रांसलेशन से लेकर सेंटेंस फॉरमेशन तक, सबकुछ गलत था। व्यवस्थाओं का आलम ये था कि रेवाड़ी के सेंटर्स में 24 अभ्यर्थी आए, लेकिन वहां पर प्रश्नपत्र सिर्फ 20 ही पहुंचे। कैथल में बाकायदा अभ्यर्थियों ने बताया है कि उनके प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के सीरियल नंबर ही अलग-अलग दे दिए गए और ये सील बंद भी नहीं थे।

रेवाड़ी में तो एक केंद्र में अव्यवस्थाओं से नाराज होकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा का ही बहिष्कार करना पड़ा। क्योंकि परीक्षार्थियों को अंग्रेजी सब्जेक्ट की जगह अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र पकड़ा दिया गया। कई जगहों पर अभ्यर्थियों को आधे घंटे से भी ज्यादा देरी से पेपर मिले। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यहां पेपर सेट करने से लेकर, पेपर वितरण, सेंटर मैनेजमेंट और छात्रों की शिकायतों की अनदेखी करने समेत हर स्तर पर धांधली हुई है। यानी ये सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है।

आज हालात यह हो गए हैं कि सरकार बोर्ड के एग्जाम से लेकर भर्ती तक, कोई भी पेपर बिना धांधली और बिना गड़बड़ी के कारवा ही नहीं पा रही। क्योंकि सरकार का सारा ध्यान पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर रहता है। नीट से लेकर एचएसएससी और एचपीएससी तक हर पेपर लीक हो रहा है।

परीक्षाओं की गड़बड़ियों में ही अभ्यर्थियों को इस तरह उलझ के रख दिया जाता है कि भर्ती तक ये लोग पूरी तरह हताश और निराश हो जाएं। और सरकार को भर्तियां निकालनी ही ना पड़ें। यही वजह है कि आज हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर वन है। हालत ये है की फोर्थ क्लास सफाई कर्मी की पोस्ट के लिए भी आज हरियाणा के एम.फिल. होल्डर युवा आवेदन कर रहे हैं। हाल ही में हिसार स्थित लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी से ये खबर आई, जहां पर एक चपरासी की पोस्ट के लिए 343 कैंडीडेट्स लाइन में लगे, जिनमें पोस्ट ग्रेजुएट और एम.फिल. तक किए हुए अभ्यर्थी शामिल थे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एचटेट में हुई तमाम गड़बड़ियां की निष्पक्ष जांच करवाने, अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही है तमाम शिकायतों का संज्ञान लेने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X