Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हरियाणा पुलिस एवं दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी बदमाश ढेर

Updated on Sunday, July 05, 2026 18:32 PM IST

चंडीगढ़, 5 जुलाई| एसटीएफ बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस तथा काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला हिसार निवासी टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश तथा हिमांशु पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार के विरुद्ध की गई। दोनों आरोपी एफआईआर संख्या 379 दिनांक 11.06.2026, थाना सिटी हांसी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 3(5), 61(2)(A) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत दर्ज हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था तथा उनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था।

 

- एसटीएफ बहादुरगढ़ और काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

- हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वांछित थे दोनों आरोपी

- दोनों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था, मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मचारी घायल

- चार पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोलियां, बड़ा हादसा टला

- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप अपराधियों पर हरियाणा पुलिस का निर्णायक प्रहार: डीजीपी

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक अपराधी के विरुद्ध पूरी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त अभियान में पुलिस टीमों ने अदम्य साहस, संयम और उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। डीजीपी ने घायल पुलिस अधिकारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध ऐसी निर्णायक एवं प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रखेगी तथा प्रदेश में कानून का राज हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

- पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों इनामी बदमाश ढेर

विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों आरोपी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा एवं कानून अनुरूप जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों वांछित आरोपी तथा एक पुलिस कर्मचारी(अंकित) घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान चार पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

- उपचार के दौरान दोनों इनामी आरोपियों की मौत, घायल पुलिस कर्मचारी की हालत स्थिर

घायल पुलिस अधिकारी एवं दोनों आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रवेश एवं हिमांशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस कर्मचारी का उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल से हथियार एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पूरे मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है तथा कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप आगे की कार्रवाई जारी है। हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई कर रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X