Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

राहुल गांधी जी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Saturday, July 04, 2026 19:49 PM IST

नारनौल:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को सुना। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा शुरू किया गया "छात्रों की गूंज" अभियान देश के विद्यार्थियों की आवाज़ को सुनने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का राष्ट्रीय अभियान है। इसका उद्देश्य केवल समस्याएं गिनाना नहीं, बल्कि छात्रों के अनुभवों के आधार पर भविष्य की शिक्षा नीति तैयार करना है।
 
उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी पेपर लीक, बढ़ती कोचिंग फीस व उसपे  18% GST का बोझ, शिक्षा के निजीकरण, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी, मानसिक तनाव और छात्र आत्महत्याओं जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल 22 लाख NEET अभ्यर्थियों के परिवार ही हर वर्ष लगभग ₹1.32 लाख करोड़ अपनी तैयारी पर खर्च करते हैं, जबकि केंद्र सरकार का शिक्षा बजट लगभग ₹1.4 लाख करोड़ है। इतना ही नहीं, NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB जैसी शीर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर देश के परिवार हर वर्ष लगभग ₹3.5 लाख करोड़ खर्च करते हैं, जो केंद्र सरकार के शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना है। करोड़ों परिवार अपनी जीवनभर की कमाई बच्चों की शिक्षा पर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजगार की कोई गारंटी नहीं है।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को आगे बढ़ाने के बजाय "रिजेक्शन सिस्टम" बन गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 3,000 विद्यार्थियों में केवल 1 IAS, 30 IIT और 180 डॉक्टर बन पाते हैं, जबकि बाकी लाखों युवाओं को असफलता, तनाव और अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ता है। रोजगार की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है, जहां 1,000 विद्यार्थियों में केवल 12 को ही वेतन वाला औपचारिक रोजगार मिलता है, 691 युवा असंगठित एवं असुरक्षित कार्यों में काम करने को मजबूर हैं तथा 297 युवा बेरोजगार या बिना किसी काम के हैं। उन्होंने कहा कि आज 80 प्रतिशत इंजीनियर भी अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार से वंचित हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी का स्पष्ट संदेश है कि "भारत का भविष्य उसके युवा हैं। उनकी सफलता ही देश की सफलता है और उनकी रक्षा करना देश की जिम्मेदारी है।" शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों को बड़े सपने देखने का अवसर दे, उनके सपनों को पूरा करने में मदद करें, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए तथा निष्पक्ष परीक्षाओं और सम्मानजनक रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करें।
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक छात्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज़ को गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क और सदन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। राव नरेंद्र सिंह ने सभी छात्रों से इस अभियान से जुड़कर अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X