Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

गुरुग्राम में मुनिश्री 108 विनम्र सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

Updated on Saturday, July 04, 2026 19:32 PM IST

गुरुग्राम। श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैकबपुरा में शनिवार सुबह सात बजे परम पूज्य संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं प.पू. अभिनवाचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम पूज्य मुनिश्री 108 विनम्र सागर जी महाराज ससंघ (मुनि श्री 108 निस्वार्थ सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निसर्ग सागर जी महाराज) तीन पिच्छी का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से जैन संतों का भव्य स्वागत करते हुए आशीर्वाद लिया गया।  
श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के प्रधान नरेश कुमार जैन, उप-प्रधान शैलेंद्र जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन और सह-मंत्री जितेंद्र जैन ने बताया कि शनिवार की सुबह स्वास्तिक सदन निर्दोष जैन के आवास से गाजे-बाजे के साथ जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने बताया कि जैन बारादरी जैकबपुरा में हुए मंगल प्रवेश पर गुरुग्राम के सभी जैन मंदिरों की समाज एकजुट होकर पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इस दौरान विनय जैन व दिव्या जैन ने गुरु जी के पद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके बाद स्व. विनोद जैन की धर्मपत्नी मंजू जैन, पुत्र ऋषभ जैन वंशिका जैन ने गुरु जी को शास्त्र भेंट किए।

-मुनिश्री के ससंघ मंगल प्रवेश पर जैन अनुयायियों ने किया स्वागत
-मुनिश्री ने पर्यावरण और स्वास्थ्य पर दिया संदेश
-बोले, घरों की छत पर हरियाली करें, बारिश का पानी बचाएं



मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने मुखारबिंद से प्रवचन देते हुए कहा कि मैं लगभग 1150 किलोमीटर की दूरी से आ रहा हूं और पहली बार गुडग़ांव आया हूं। जहां हम रहते थे वहां हरियाली थी, कच्चे मकान थे, ऊंची इमारतें कम थीं और खाना शुद्ध था। इसलिए बीमारियां भी कम थीं। लेकिन जैसे-जैसे मैं दिल्ली के पास और गुरुग्राम आया, देखा कि यहां ऊंची-ऊंची इमारतें हैं। गर्मी से हाल बेहाल है। हरियाली कम है और इसी वजह से बीमारियां ज्यादा हैं। यहां कुएं का पानी नहीं। सप्लाई का पानी है, जिसमें क्लोरीन मिला होता है जो शरीर के लिए हानिकारक है। आरओ से पानी पीते हैं तो उसकी ताकत भी चली जाती है और बीमारी हो जाती है।
मुनिश्री ने समाज को तीन महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि हरियाली के लिए सभी अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। छत पर नींबू, धनिया, टमाटर के पौधे लगाएं। इससे घर में सब्जी भी मिलेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जल संरक्षण के लिए आचार्यश्री ने कहा कि जब भी बारिश आए तो उसका पानी इक_ा करके रखें। उस पानी को थोड़ा-थोड़ा पीने में और साधु संतों की आहारचर्या में इस्तेमाल करें। इससे साधुओं का और आपका शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए प्रदूषण कम करें। एसी का इस्तेमाल न करें और पंखे का इस्तेमाल करें। इससे वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलेगा। मुनि श्री के आगमन पर पूरे गुरुग्राम की जैन समाज ने मुनिश्री जी के स्वागत के साथ धर्म लाभ लिया।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X