Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

पलवल पत्रकार प्रकरण: एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर से मिला

Updated on Friday, July 03, 2026 19:38 PM IST

चंडीगढ़| मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पलवल के जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) पर संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग एवं अन्य पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार, अभद्रता तथा पत्रकारिता कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगी
एडीजीपी संजय कुमार ने कहा— पुलिस निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार करेगी कार्रवाई

 


प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा प्रेस की गरिमा के विपरीत है। संगठन ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने की भी मांग उठाई।
मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं मुख्यमंत्री: प्रवीण अत्रेय
मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए तत्काल डीजीआईपीआर हरियाणा से चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सदैव पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्ध रही है।उन्होंने कहा कि गुरुदत्त गर्ग से जुड़े मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सरकार और संबंधित विभाग नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स्वयं मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं और पत्रकारों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस निष्पक्ष जांच कर करेगी कार्रवाई: एडीजीपी संजय कुमार

हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं ईमानदारी से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत के प्रत्येक पहलू की जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग की ओर से इस मामले में एसपी पलवल कार्यालय में लिखित शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत पुलिस बुक संख्या 419 में प्राप्ति रसीद संख्या 75, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत दर्ज की गई है।

पत्रकारों के सम्मान पर समझौता नहीं: तरुण कपूर
संगठन के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार को वीडियो रिकॉर्डिंग से रोका गया, कैमरे पर हाथ मारा गया अथवा अभद्र व्यवहार किया गया, तो यह केवल एक पत्रकार के अधिकारों का उल्लंघन नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी सीधा आघात है।
उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी का दायित्व सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पत्रकारों को सहयोग प्रदान करना है। यदि इसी पद पर बैठा अधिकारी पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता है तो इससे न केवल पत्रकारों की भावनाएं आहत होती हैं बल्कि सरकार की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
दोषी पाए जाने पर हो कठोर कार्रवाई
तरुण कपूर ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच विश्वास एवं संवाद का वातावरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जरूरत पड़ी तो पलवल जाएगा एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल
उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पलवल का दौरा करेगा। जिला इकाई द्वारा लोकतांत्रिक एवं वैधानिक रूप से लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय का संगठन पूर्ण समर्थन करेगा तथा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री, डीजीआईपीआर तथा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पत्रकारों की शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X