Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस सतर्क, पारदर्शिता की मांग: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, July 02, 2026 20:35 PM IST

पलवल, 2 जुलाई, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और फर्जी वोट न बन सकें।

राव नरेंद्र सिंह पलवल जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे गए, जिससे कई नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित हो गए। उन्होंने कहा कि वोट डालना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और हरियाणा में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत कर युवाओं की आवाज उठाई है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार के दौरान 90 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का कब्जा हो गया है और सरकार इस पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चला रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े-बड़े मामलों के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की जाती।
राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है और इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे पर जनता को भ्रमित किया।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X