Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

हरियाणा पुलिस का नशा तस्करों पर करारा प्रहार

Updated on Thursday, July 02, 2026 19:24 PM IST

चंडीगढ़, 02 जुलाई।** हरियाणा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाणिज्य मात्रा में 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(C), 60(3), 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

हिसार में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई: 53.240 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त

नशा तस्करी के विरुद्ध सरकार एवं हरियाणा पुलिस की सख्त नीति

पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल, आईपीएस ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार नशे के विरुद्ध सख्त नीति अपनाते हुए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। हरियाणा पुलिस भी इसी संकल्प के साथ नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी, तस्कर वाहन छोड़कर फरार

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम हाईवे NH-9A पर गश्त एवं नशा तस्करी रोकथाम अभियान के दौरान रायपुर रेलवे पुल के निकट मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में तीन युवक भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर हिसार की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रायपुर चौक के निकट नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार तीनों युवक वाहन को मौके पर छोड़कर खेतों की ओर भाग गए।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार राजस्थान के करौली जिले में पंजीकृत पाई गई। वाहन स्वामी एवं वाहन किराये पर लेने वाले व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर वाहन एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे में होना पाया गया, जिसके विरुद्ध नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

कानूनी प्रक्रिया के तहत बरामद हुआ 53.240 किलोग्राम डोडा पोस्त

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से तीन प्लास्टिक कट्टों में कुल 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसमें पहले कट्टे से 20 किलो 300 ग्राम, दूसरे कट्टे से 17 किलो 320 ग्राम तथा तीसरे कट्टे से 15 किलो 620 ग्राम डोडा पोस्त मिला। बरामद डोडा पोस्त एवं तस्करी में इस्तेमाल कार को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया।

'ड्रग फ्री हरियाणा अभियान' के तहत जागरूकता एवं खेल गतिविधियों पर विशेष जोर

अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में "नशामुक्त हरियाणा अभियान" को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एक ओर नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, खेल गतिविधियों तथा युवा सहभागिता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का लक्ष्य नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ हरियाणा का निर्माण करना है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पुलिस, प्रशासन और समाज के सामूहिक सहयोग से नशे के विरुद्ध निर्णायक अभियान निरंतर जारी रहेगा। डीजीपी ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत हरियाणा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X