Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

डबवाली में डॉ. अर्चना गुप्ता का विपक्ष पर हमला, भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Updated on Tuesday, June 30, 2026 21:10 PM IST

चंडीगढ़, 30 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने डबवाली की कालांवाली मंडी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए इनलो, कांग्रेस और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह गुरूओं, किसानों और अन्नदाताओं की धरती है। इस धरती पर लंबे समय से एक ही परिवार राज करता आ रहा है। उस परिवार ने सैंकड़ों एकड़ जमीन बनाई, लेकिन कभी किसानों, व्यापारियों की सुध नहीं ली और ना ही गांवों का विकास कराया।  
इससे पहले डबवाली पहुंचने पर जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिला प्रभारी मुकेश गौड, चेयरमैन वेद कुमार शर्मा, पवन, राजबीर सिंह, डा. भीमसेन शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल नगाड़ों, मोदी-नायब जिंदाबाद, डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाए और पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने सभी का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हर कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान है।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि चौधरी देवीलाल जमीन से जुड़े नेता रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने भी यहां की भावी पीढी के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार रहने के बावजूद क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं तक का समुचित विकास नहीं कराया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समान विकास सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के फसल नुकसान की भरपाई नायब सरकार कर रही है और इसी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी नायब सरकार ने की है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। मोदी सरकार की घर-घर शौचालय, हर घर नल से जल जैसी योजनाओं ने महिलाओं का जीवन आसान बनाया है। वहीं लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा में महिलाओं के खातों में 2100 रुपये घर बैठे पहुंच रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हरियाणा में 50 प्रतिशत महिलाएं सरपंच बनकर गांवों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो वादा किया है उसे मोदी जी 100 प्रतिशत पूरा करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2029 के चुनाव में संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिलाएं सांसद और विधायक बनकर पहुंचेगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं का साथ नहीं दिया। कांग्रेस ने महिलाओं से वोट ली, लेकिन नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का विरोध करके महिलाओं के साथ धोखा किया। कांग्रेस महिलाओं के हितों के साथ कभी खड़ी नहीं रही।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब गुरूओं की धरती है। देश की एकता और अखंडता के लिए हमारे गुरूओं ने अपनी कुर्बानी दी है। गुरू अर्जुन देव और हिंद की चादर गुरू तेगबहादुर सिंह और साहिबजादों ने हंसते हंसते अपने प्राण देश पर न्यौछावर किए। उन्होंने कहा कि गुरुओं और साहिबजादों के बलिदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान दिया और पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की, जिससे नई पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान की प्रेरणा मिल रही है।

सिरसा में एक ही परिवार का राज रहा, उस परिवार ने सैंकड़ों एकड़ जमीन बनाई, लेकिन किसानों की सुध कभी नहीं लीः  डा. अर्चना गुप्ता*

*नायब सरकार 90 की 90 विधानसभाओं में बिना भेदभाव के समान विकास करा रही है:  डा. अर्चना गुप्ता*  

*कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी, कांग्रेस ने महिलाओं का वोट लिया, लेकिन महिलाओं को धोखा दिया:  डा. अर्चना गुप्ता*

*पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरूओं के साथ बेदअबी की है:  डा. अर्चना गुप्ता*

*पंजाब में मान सरकार ने युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने का काम किया:  डा. अर्चना गुप्ता*

*डबवाली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत*


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है और मान सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसके विपरीत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है, जो नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार के भरोसे नहीं जीती जा सकती। इसमें समाज, विशेषकर महिलाओं और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि किसी बच्चे या युवा में नशे की शुरुआत दिखाई दे तो परिवार तत्काल उसे रोकने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखना है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने डबवाली को पुलिस जिला बनाकर क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शराब के नशे में धुत्त होकर गुरूओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम मान ने गुरूओं पर शराब के छींटें छिड़ककर गुरूओं के साथ  बेदअबी कर की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने अकाल तख्त से झूठ बोला और 10 लाख रुपये में असली वीडियो को नकली वीडियो सिद्ध करने का प्रयास किया। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की पुलिस और हरियाणा सरकार ने दूध का दूध और पानी का पानी कर कर दिया और असली वीडियो को सामने लाने का काम किया।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब में मान सरकार ना तो किसानों के साथ खड़ी और ना ही गरीबों, महिलाओं और युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनानी है और सिरसा जिला में भी कमल का फूल खिलाना है।


 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X