Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

कांग्रेस ने 42 साल बाद भी 1984 पर नहीं मांगी माफी, अकाल तख्त पर विधायकों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण: ढिल्लों

Updated on Tuesday, June 30, 2026 21:04 PM IST

चंडीगढ़, 30 जून: हाल ही में सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों की उपस्थिति के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा जून 1984 की घटनाओं पर चुप्पी साधे रखने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को बोलने का समय मिला, लेकिन इसके बावजूद किसी एक ने भी 1984 के हमले के लिए माफी मांगना उचित नहीं समझा।

42 साल बाद भी 1984 पर कांग्रेस चुप, अकाल तख्त पर पेश विधायकों द्वारा माफी न मांगना दुर्भाग्यपूर्ण : ढिल्लों


केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सर्वोच्च धार्मिक स्थल श्री अकाल तख्त साहिब पर आम आदमी पार्टी सरकार को ‘जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ की खामियों के संबंध में जत्थेदार साहिब द्वारा तलब कर सरकार की जवाबदेही तय की गई है। लेकिन कांग्रेस ने इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति ही की है। जबकि इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस पार्टी को 1984 के हमले के लिए माफी मांगनी चाहिए थी। तख्त साहिब पर पेश हुए कांग्रेस के किसी भी विधायक ने जून 1984 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब पर किए गए हमले के बारे में एक शब्द तक क्यों नहीं कहा।

ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 1984 का हमला सिखों की आध्यात्मिक आस्था पर हमला था, जिसे कोई भी सिख भूल नहीं सकता। लेकिन कांग्रेस विधायकों के पास अपनी पार्टी के इतिहास से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर पश्चाताप व्यक्त करने का 42 वर्षों बाद ऐतिहासिक अवसर था। यदि वे चाहते, तो सिंह साहिब से कुछ समय मांगकर समूचे सिख जगत के सामने जून 1984 की घटनाओं के लिए खेद प्रकट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करना भी आवश्यक नहीं समझा। यह उनकी नीयत और सोच को बेनकाब करता है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी ने भी बेअदबी विरोधी कानून बनाते समय सिखों की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा, जो अब सबके सामने है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग और समूचा सिख जगत सब कुछ देख और समझ रहा है। कांग्रेस और आप को पंजाब की जनता इस बेईमानी का उचित जवाब देगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X