Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Sunday, June 28, 2026 19:44 PM IST

पानीपत, 28 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम का 135वां एपिसोड पानीपत विधानसभा के बूथ नंबर-223, सेक्टर-29 पार्टी-1 स्थित पीपी इंटरनेशनल में कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार देश के विकास, समाज कल्याण और जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन बन चुका है जो देशवासियों को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, कार्यक्रम के आयोजन अतुल मित्तल, नितेश मित्तल और अजय गर्ग मौजूद रहे।

पीएम मोदी का मन की बात देशवासियों को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है: डा. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी के विचार जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को नई दिशा देने वाले हैं: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत में कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम का 135वां एपिसोड


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के जरिए मेघालय की समृद्ध संस्कृति, मध्य प्रदेश के राजगढ़ के प्रेरणादायी प्रयासों, नागालैंड की उपलब्धियों तथा अंधविश्वास से विश्वास की ओर बढ़ते समाज जैसे विषयों का जिक्र कर देशवासियों को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को खेलोगे तो खिलोगे का मंत्र दिया।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सामरिक और रणनीतिक कद तेजी से बढ़ा है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है, जिसमें स्वदेशी युद्धपोतों और अत्याधुनिक प्रणालियों का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत और स्वदेशी सी-295 सैन्य विमान, रक्षा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और देश में बन रहे 40 विमानों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत समुद्र से लेकर आकाश तक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने तथा प्रत्येक नागरिक से जल की एक-एक बूंद बचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को समाज सेवा, नवाचार और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। इन वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान बनी है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X