Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

सुपवा में यूजी कोर्सेज के दाखिला रजिस्ट्रेशन अब 8 जुलाई तक

Updated on Friday, June 26, 2026 18:18 PM IST

26 जून 2026, रोहतक:- दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्र अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए अब 8 जुलाई तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जबकि, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए पहले से ही 10 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

- अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाई

- पीजी कार्सेज के लिए 10 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक ने बताया कि यूनिवर्सिटी के एडमिशन हेल्पडेस्क पर काफी छात्रों के फोन आ रहे थे, जो दाखिले के लिए जरूरी विभिन्न सर्टिफिकेट बनने में किसी न किसी कारण से देरी होने की जानकारी दे रहे थे। ऐसे छात्र बार-बार यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 जून से आगे बढ़ाने का अनुरोध कर रहे थे। मामला यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ अमित आर्य के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूजी कोर्सेज के दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी। अब 8 जुलाई तक छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड व फीस जमा कराने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
यूजी कोर्सेज के लिए 8 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन फीस के साथ ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरे जा सकेंगे। जिन छात्रों ने 26 जून तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे हैं, उन्हें 3 जुलाई से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। 26 जून से 8 जुलाई के बीच फॉर्म भरने वालों को 10 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 16 से 18 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा व स्किल टेस्ट चलेंगे। 23 जुलाई को वेबसाइट व यूनिवर्सिटी के नोटिस बोर्ड पर फाइनल परिणाम घोषित होगा। 27 जुलाई को विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग होगी, इसके साथ ही छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे। 28 जुलाई को डिजाइन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कार्सेज की पहली काउंसिलिंग की जाएगी व चयनित छात्र फीस जमा करा सकेंगे। फिल्म एंड टेलीविजन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग 27 से 29 जुलाई तक चलेगी और छात्र अपनी फीस जमा करा सकेंगे। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
डीएलसीसुपवा की वेबसाइट पर पीजी कोर्सेज के लिए 10 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन फीस के साथ ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरे जा सकेंगे। 17 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर फाइनल परिणाम घोषित होगा। 24 जुलाई को पहली काउंसिलिंग होगी, इसके साथ ही छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X