Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल

Updated on Thursday, June 25, 2026 20:07 PM IST

*चंडीगढ़, 25 जून ।* हरियाणा पुलिस ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में एक महत्वपूर्ण और नागरिक हितैषी कदम उठाते हुए ई-जीरो एफआईआर सुविधा शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज होने वाली ₹1 लाख या उससे अधिक राशि की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी शिकायतों को स्वतः ई-जीरो एफआईआर/जीरो एफआईआर में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे मामलों में शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में इस प्रणाली की शुरुआत की गई है।
- *₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी की शिकायतों पर अब स्वतः दर्ज होगी ई-जीरो एफआईआर* 
- *हेल्पलाइन 1930 और साइबर पुलिस स्टेशनों के बीच बेहतर समन्वय से मिलेगी त्वरित कानूनी कार्रवाई, पीड़ितों को होगा तत्काल लाभ* 
- *साइबर अपराध के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : डीजीपी अजय सिंघल*
हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि साइबर अपराध आज कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ई-जीरो एफआईआर सुविधा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस व्यवस्था से हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त गंभीर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों को तत्काल कानूनी प्रक्रिया में लाया जा सकेगा, जिससे धनराशि की रिकवरी, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की संभावनाएं और मजबूत होंगी। 
 
- *मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रदेश में लागू हुई नई व्यवस्था- सिंघल* 
सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप लागू की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य साइबर अपराध पीड़ितों को तेज, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाना है। राज्य साइबर पुलिस ने ऐसी प्रणाली विकसित की है, जिसके माध्यम से बड़ी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों को बिना किसी अनावश्यक देरी के एफआईआर प्रक्रिया में शामिल किया जा सकेगा।
 
- *शिकायत दर्ज होते ही शुरू होगी एफआईआर की प्रक्रिया*
नई व्यवस्था के अनुसार यदि कोई व्यक्ति ₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है और इसकी सूचना हेल्पलाइन 1930 पर देता है, तो 1930 टीम शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर शिकायत को स्वतः ई-जीरो एफआईआर में परिवर्तित कर देगी। इसके बाद यह एफआईआर संबंधित क्षेत्राधिकार वाले साइबर पुलिस स्टेशन को भेज दी जाएगी।संबंधित साइबर पुलिस स्टेशन का जांच अधिकारी शिकायत प्राप्त होने के बाद पीड़ित से संपर्क कर अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करेगा तथा आवश्यक औपचारिकताएं, जैसे शिकायत की पुष्टि और हस्ताक्षर आदि पूर्ण करवाएगा। इसके उपरांत जीरो एफआईआर को नियमित एफआईआर में परिवर्तित कर तुरंत अनुसन्धान शुरू कर दिया जाएगा।
 
- *त्वरित रिपोर्टिंग से बढ़ेगी धनराशि बचाने की संभावना*
सिंघल ने स्पष्ट किया है कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर प्रत्येक नागरिक को तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर शिकायत दर्ज होने से पुलिस को धनराशि के ट्रांसफर का पता लगाने, संदिग्ध बैंक खातों की पहचान करने, फर्जी लेन-देन को रोकने तथा साइबर अपराधियों तक शीघ्र पहुंचने में सहायता मिलती है। कई मामलों में त्वरित सूचना मिलने पर धोखाधड़ी की गई राशि को होल्ड या रिकवर करने की संभावना भी बढ़ जाती है।
 
- *जांच और अभियोजन प्रक्रिया को मिलेगा बल*
यह नई व्यवस्था एफआईआर पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और सुव्यवस्थित बनाएगी तथा प्रक्रियागत विलंब को कम करेगी। साथ ही हेल्पलाइन 1930 और साइबर पुलिस स्टेशनों के बीच समन्वय और मजबूत होगा, जिससे गंभीर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके अतिरिक्त डिजिटल साक्ष्यों के त्वरित संकलन, म्यूल बैंक खातों की पहचान, साइबर ठगी के नेटवर्क का पता लगाने और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने में भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 
- *नागरिकों से अपील*
डीजीपी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना समय गंवाए तुरंत हेल्पलाइन 1930 अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध के मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है और समय पर की गई रिपोर्टिंग ही त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा धनराशि की सुरक्षा की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस सुरक्षित डिजिटल वातावरण, नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा तथा साइबर अपराध मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है।4
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X