Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने की वर्चुअल बैठक

Updated on Thursday, June 25, 2026 18:24 PM IST

भिवानी, 25 जून, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने आज यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 04 व 05 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के सुव्यवस्थित व नकल-विहीन संचालन हेतु बोर्ड मुख्यालय पर जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेशभर में 02 लाख 33 हजार 294  अभ्यर्थी 383 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ट होंगे। 04 जुलाई को सांयकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी, जिसमें 73,091 अभ्यर्थी तथा 05 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा में 1,19,141 अभ्यर्थी एवं सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा में 41,062 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थी आज सायं से  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in के माध्यम से अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्र बाद में जारी किए जाएंगे।
- एचटेट परीक्षा के सफल संचालन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- आज सायं से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे एचटेट अभ्यर्थी
- पुरुषों से ढाई गुणा ज्यादा महिलाएं देंगी एचटेट परीक्षा


बोर्ड अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए एचटेट परीक्षा-2025 के सुसंचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी पूर्ण ईमानदारी व कर्तव्य परायणता से कार्य करें। परीक्षा केन्द्रों की निरीक्षण व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए प्रभावशाली उडऩदस्तों की नियुक्ति की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बोर्ड की ओर से एक-एक अधिकारी/कर्मचारी/प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन की ओर से भी एक-एक प्रशासनिक/राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रमुख केन्द्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक व प्रशासनिक/राजपत्रित अधिकारियों की तिथि, समय एवं स्थान सुनिश्चित करते हुए एक बैठक का आयोजन करवाएंगे तथा उसकी सूचना बोर्ड कार्यालय को देंगे ताकि बोर्ड द्वारा एक-एक अधिकारी भेजा जा सके।


उन्होंने कहा कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी 03 से 05 जुलाई, 2026 तक अपने कार्यालय में एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित करेंगे। इस कंट्रोल रूम पर जिला शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय के 01 अधिकारी, 02 सहायक/लिपिक तथा 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नियुक्त करेंगे। कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी बोर्ड  मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क बनाए रखेंगे। नियुक्त किये गए अधिकारी/कर्मचारियों की सूची बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में अवश्य भेजी जानी है। प्रत्येक कंट्रोल रूम अपने-अपने जिले की सभी उडऩदस्तों की निरीक्षण रिपोर्ट लेने उपरांत, रिपोर्ट को कंसोलिडेट करते हुए परीक्षा वाले दिन ही बोर्ड में स्थापित नियंत्रण कक्ष को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घण्टा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। अन्य किसी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, चैन, बालियां इत्यादि ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि सभी उड़नदस्ते/ऑब्जर्वर द्वारा समय-समय पर जैमर, बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग, विडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. कैमरों को चैक करना अति आवश्यक है कि वह भली-भांति कार्य कर रहे  है।
उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा, इसलिए सभी अधिकारी/कर्मचारी अपना पहचान-पत्र साथ लेकर ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहें तथा परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ द्वारा भी परीक्षा के दौरान गले में फोटोयुक्त पहचान-पत्र डालकर रखा जाना अनिवार्य है। फर्म की ओर से नियुक्त कर्मचारी जैसे कैमरा-मैन, बायोमैट्रिक-मैन, सीसीटीवी इत्यादि के लिए भी फोटोयुक्त पहचान-पत्र पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से भली-भांति अवगत करवाया जाए तथा परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान यदि किसी परीक्षा केंद्र पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सूचना भी अविलंब बोर्ड मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष पर हेल्पलाईन नं 01664-254302, 254304, 254601, 254604 तथा वॉट्सएप नबर 8816840349 पर दी जानी है।  
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X